Headlines

Bihar University News : नियमों को ताक पर रखकर विश्वविद्यालय कर रहा ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल-बूटा महासचिव

Advertisements

Muzaffarpur 29 October : बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में नियमों एवं परिनियमों को ताक पर रखकर निर्णय लिए जा रहे हैं। सभी स्थापित नियमों एवं मूल्यों की लगातार धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। काफी समय से बूटा एवं बुस्टा द्वारा आयातित प्रधानाचार्यों को वापस कर महाविद्यालयों में वरीय शिक्षक को ही प्रभार देने की मांग की जा रही है। मजे की बात यह है कि माननीय उच्च न्यायालय, पटना द्वारा इस संदर्भ मे आदेश भी पारित है, परन्तु कुलपति ने सब को धता बताते हुए कम से कम आधा दर्जन महाविद्यालयों में अपने चहेतों को बाहर से भेजकर प्रभारी प्रधानाचार्य बना दिया।

*छुट्टी बाद बूटा-बूस्टा शिक्षक संघ करेगा व्यापक आंदोलन
*प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति एवं ट्रांसफर- पोस्टिंग के सभी आदेशों को कुलपति जल्द वापस ले

एक व्यक्ति एक पद के स्थापित सिद्धाँत को नजरअंदाज कर अनेकों प्रधानाचार्य को दो-दो महाविद्यालयों का प्रभारी बना दिया, जबकि पहले से इन महाविद्यालयों मे वरीय शिक्षक कार्यरत हैं। ताजा घटनाक्रम एम.जे.के.काॅलेज,बेतिया एवं महिला महाविद्यालय, मोतिहारी का है।एम.जे.के.काॅलेज, बेतिया में प्रधानाचार्य के खिलाफ कुछ आरोप थे, जिसकी जांच के लिए कमिटी गठित की गई थी।

ज्ञातव्य हो कि कमिटी ने जांच कर अभी रिपोर्ट भी नही दिया कि कुलपति ने न जाने किस आधार पर उनका स्थानांतरण एल.एन.डी.काॅलेज महाविद्यालय, मोतिहारी में कर दिया एवं पुनः दोहरा प्रभार का खेल खेला।डॉ.एस.के.एस.महिला महाविद्यालय, मोतिहारी की नियुक्ति तिथि से पदस्थापित डॉ.किरन कुमारी का स्थानांतरण बिना उनके आवेदन के विश्वविद्यालय बंदी में एम.एस.काॅलेज, मोतिहारी में कर दिया। पता नहीं अगला चरण क्या है? उपर्युक्त जानकारी बूटा केन्द्रीय नेतृत्व बूटा महासचिव डा.सुनील कुमार सिंह ने दिया तथा कुलपति से सभी आदेशों को वापस करने की मांग की अन्यथा विश्वविद्यालय शिक्षक संघ छुट्टी बाद व्यापक आन्दोलन को बाध्य होंगे। बूटा नेतृत्व की उक्त माँग का बुस्टा नेतृत्व ने भी समर्थन किया है।

#Biharuniversity #muzaffarpur #news #brabu