इमरान खान के एक समर्थक ने इस व्यक्ति को फरिश्ता करार दिया है. उसने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कहा कि यह वही फरिश्ता है, जिसने इमरान खान की जान बचाई.
13 साल का अरीब खान भी इमरान खान की हत्या की कोशिश में घायल हो गया था। वह स्थिर है और अब काफी बेहतर है।
गोली चलाने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने बताया, वहइमरान खान की हत्या करने आया था. जब उससे पूछा गया कि गोली क्यों मारी, तो उसने बताया कि इमरान लोगों को गुमराह कर रहे थे.
इमरान खान पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. पाकिस्तान के सेलिब्रिटी जहां उनके लिए दुआएं कर रहे हैं वहीं आम लोग भी कहते नजर आ रहे हैं- अल्लाह का शुक्रिया...