World
Advertisements

Wazirabad 3 November : इमरान खान पंजाब के वजीराबाद में एक कंटेनर पर विरोध मार्च कर रहे थे, इसी दौरान पंजाब प्रांत में उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया जिसमें उनके पैर में गोली लगी है. इस हमले में कई लोगों को गोलियां लगी है. इस हमले में एक शख्स की मौत भी हो गयी, जबकि 9 लोग घायल हो गये.

गोलियां चलते समय एक शक्श ने हमलावर को पकड़ने को कोशिश की शायद इस कारण हत्या के प्रयाश में चली गोली निशाने पर नहीं लगी. हमलावर ने पंजाब के वजीराबाद कस्बे के अल्लाहवाला चौक के पास गोलियां चलाईं. 70 वर्षीय इमरान खान के दाहिने पैर में गोली लगी है ऐसा बताया जा रहा है.

गोलियां चलते समय एक शक्श ने हमलावर को पकड़ने को कोशिश की Twitter image

पाकिस्तान के वजीराबाद में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर कातिलाना हमले के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जो घटना अभी हुई है, हम उस पर करीब से नजर रखे हुए हैं.

Advertisements

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थकों का कहना है की ‘हत्या के प्रयास’ में इमरान खान के पैर में लगी गोली, खान के समर्थकों को भाषण देने के दौरान एक बंदूकधारी ने गोली चला दी, जिसमें वह और उनके कुछ समर्थक घायल हो गए।
फायरिंग के दृश्य फुटेज में कैद हो गई जिसमे हमलावर और बचने वाला दोनों दिख रहे हैं.

#pakistan #imrankhan #pakistanpm

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.