Muzaffarpur 13 November : एलआईसी के गोविंद प्रकाश वर्मा ने चित्रांश खेल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कैरम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, संदीप कुमार ने द्वितीय अजय कुमार मिंटू तृतीय स्थान प्राप्त किया।।

स्थानीय चित्रगुप्त एसोसिएशन छाता चौक के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय कैरम प्रतियोगिता के 4 बोर्ड में आयोजित प्रतियोगिता ने 14 वर्ष से कम आयु वाले में चर्चित आर्या तृतीय अक्षत आर्या द्वितीय एवं प्रत्यूष राज ने प्रथम 14 वर्ष से कम बालिका में माही ने तृतीय उन्नति रंजन ने द्वितीय एवं एंजेलीना ने प्रथम 25 वर्ष से कम आयु वाले में किसलय तृतीय, अक्षय वर्मा ने द्वितीय एवं अंकुर सिन्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।।

महिला वर्ग में आस्था ने द्वितीय एवं ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण रेल पुलिस उपाध्यक्ष श्री अतुल दत्ता ने किया पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार ने किया इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ के सचिव उत्पल रंजन , केके श्रीवास्तव ,सुमन श्रीवास्तव ,राजेश कुमार सिन्हा, अलका वर्मा ,मुकेश रंजन, आकाश वर्मा, ताराशंकर प्रसाद, रमेश कुमार सिन्हा चित्रगुप्त एसोसिएशन के उदय नारायण सिन्हा अजय कुमार श्रीवास्तव विशंभर प्रसाद उपस्थित थे।
#Marathon in #Muzaffarpurhttps://t.co/4v2byXfJxB
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 13, 2022
समारोह का संचालन खेल प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव कुमार सिन्हा ने किया।।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।