www.goltoo.in

G.D. Mother International School की दो विद्यार्थी का चयन राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए

November 15, 2022 | by Goltoo

gdmother

Muzaffarpur 15 November : जी.दी.मदर इंटरनेशनल स्कूल की दो विद्यार्थी का चयन राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ.

10वीं राष्ट्रीय सब- जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चेरी तुलस्यान का चयन

हिमांचल प्रदेश के कांगड़ा में 14 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित हो रही 10वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय (बालक एवं बालिका) बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग ले रही बिहार टीम में जी.दी.मदर इंटरनेशनल स्कूल की चेरी तुलस्यान का चयन हुआ है।

06 अक्टूबर से 09 अक्टूबर को पटना जिला के मसौढ़ी में 10वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल बालक एवं बालिका चैंपियनशिप आयोजित की गयीं थी। जिसमे प्रदर्शन के आधार पर 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया था।चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैम्प 23 अक्टूबर से 02 नवंबर तक मसौढ़ी में आयोजित किया गया था।उसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था। जिसमे चेरी तुलस्यान ने अपने प्रदर्शन के आधार पर अपना स्थान बिहार सब-जूनियर बालिका टीम में प्राप्त किया।चेरी तुलस्यान गोदाम गली, सूतापट्टी मुजफ्फरपुर की मूल निवासी है। पिता श्री अनुज तुलस्यान व्यवसायी है। माता श्रीमती सारिका तुलस्यान गृहणि है।

चेरी तुलस्यान & संदली सिंह

10वीं राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में संदली सिंह का चयन

14 से 17 नवंबर तक पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर आयोजित हो रही 10वीं राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए संदली सिंह का चयन बिहार जूनियर बास्केटबॉल टीम में हुआ है।

10वीं राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप दिनांक 01 अक्टूबर से 03 अक्टूबर तक मुजफ्फरपुर में आयोजित की गयीं थी। उसी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में किया गया था। संदली सिंह ने अपने प्रदर्शन के आधार पर बिहार जूनियर बालिका टीम में अपना जगह बनाया।
संदली सिंह बालूघाट, मुजफ्फरपुर की मूल निवासी है।पिता श्री प्रकाश कुमार सिंह व्यवसायी है, माता श्रीमती प्रतीक्षा सिंह गृहणि है।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीलम सिंह ने बताया कि 10वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर चैंपियनशिप में भाग लेने वाली मुजफ्फरपुर टीम में विद्यालय से कुल पांच बालिकाओ का चयन किया गया था। वही 10वीं राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर की टीम में विद्यालय से पांच बालिकाओ का चयन किया गया था। जिसमे से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चेरी तुलस्यान और संदली सिंह का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में हुआ है।

विद्यालय के निदेशक श्री पंकज कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है और खिलाड़ियों को बधाई दिए एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रणप्रताप जयसवाल, दिलमोहन झा एवं सभी शिक्षकगण ने शुभकामनाएं दी।

#muzaffarpur #basketball #gdmotherinternationalschool

RELATED POSTS

View all

view all