www.goltoo.in

21वीं बिहार राज्य पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 में पद्मश्री प्रमोद भगत बिहार के पैरा शटलरो का बढ़ायेंगे हौसला

November 19, 2022 | by Goltoo

18b3abbe-ad0e-4a83-9a83-6de0405b509c (1)

Muzaffarpur 19 November : 21वीं बिहार राज्य पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 में पद्मश्री प्रमोद भगत बिहार के पैरा शटलरो का बढ़ायेंगे हौसला I

पद्मश्री प्रमोद भगत

बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं अरुणादित्य ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 21वीं बिहार राज्य पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 का आयोजन पैरा गेम्स एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर के द्वारा किया गया है I टूर्नामेंट का आयोजन 20 नवंबर 2022 को स्थानीय पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम परिसर के इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, सिकन्दरपुर, मुजफ्फरपुर में किया जा रहा है.


ट्रस्ट के सचिव सह आयोजन सचिव कुमार आदित्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे बिहार राज्य के विभिन्न जिले के कुल 54 खिलाड़ी भाग लेंगे I प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण विश्व कप विजेता एवं टोक्यो ओलंपिक 2020 के स्वर्ण पदकधारी अर्जुन अवार्डी एवं मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड प्राप्त पद्मश्री प्रमोद भगत होंगे I प्रमोद हाजीपुर के रहने वाले हैं I प्रतियोगिता कुल 6 वर्ग में आयोजित की जाएगी I संचालन हेतु तैयारियाँ जोर शोर से चल रही है I समस्त जानकारी संघ के अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा ने दी I

#parabadminton #parashuttler #muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all