www.goltoo.in

Muzaffarpur Crime News : 100 रुपया के लिए मुज़फरपुर में हत्या

November 21, 2022 | by Goltoo

d-4

Muzaffarpur 21 November : मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर में ₹100 के लिए एक युवक की हत्या हो गई. इसके बाद आक्रोशित इलाके वालों ने सिकंदरपुर आश्रम घाट के आसपास जमकर हंगामा किया. घटना क्यों हुई इसका कारण एक नगर निगम के कर्मी की मौत हो गई थी इलाज के दौरान. इसके बाद उनके परिजन ने गुस्से में थे और पोस्टमार्टम के लिए प्रदर्शन कर रहे थे. सिकंदरपुर पी के आसपास आने जाने वालों को परेशान भी कर रहे थे और कुछ लोगों की पिटाई भी कर दी गई.


घटना के तह में जाने पर पता चला 29 अक्टूबर को ₹100 नहीं दिए जाने के कारण नगर निगम कर्मी भूठारी मलिक को चाकू से मारकर घायल कर दिया गया था शराब के विवाद में. शराब के कारण ₹100 के लिए विवाद हुआ भूठारी और कुछ लोगों के साथ इसके बाद भूठारी को चाकू से बुरी तरह घायल कर दिया गया था.

इसके बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के बाद उस निगम कर्मी की मौत हो गई, इसी के बाद सिकंदरपुर इलाके में उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया और बवाल काटा. इसके बाद नगर डीएसपी और नगर थाना प्रभारी के पहुंचने के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश की गई .

#Muzaffarpur #crimenews #crime

RELATED POSTS

View all

view all