Muzaffarpur News
Advertisements
Public meeting in support of JDU candidate in Kudhani by-election by Matihani MLA Rajkumar Singh

Muzaffarpur 22 November : विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कुढ़नी से महागठबंधन समर्थित जनता दल ( यू) प्रत्याशी श्री मनोज कुशवाहा जी के पक्ष में मटिहानी(बेगूसराय) के विधायक श्री राजकुमार सिंह ने दरियापुर कफेन में जनसंपर्क के दौरान आभा टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट में एक जनसभा को संबोधित किया।

मीटिंग में आभा टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के सचिव डॉ सतीश कुमार, अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर, जदयू महानगर अध्यक्ष डॉ अरुण पटेल, श्री राम बाबू पटेल, श्री कविंद्र सिंह, डॉ ललन शर्मा, डब्लू, बबलू समेत कफेन वासी मौजूद थे। विधायक श्री राजकुमार सिंह ने दरियापुर कफेन में जनसंपर्क कर जदयू प्रत्याशी श्री मनोज कुशवाहा के पक्ष में मत देने की अपील की।

#kudhni #muzaffarpur #news

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.