Bihar NewsMuzaffarpur News
Advertisements

Hajipur 23 November : मुजफ्फरपुर हाजीपुर नेशनल हाईवे 22 पर गढ़िया चौक के पास एक पेट्रोल टैंकरमें विस्फोट हो गई, इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई घटनास्थल पर ही. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोरौल थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. वैशाली जिले के गढ़िया चौक कटर माला के पास एक टैंकर में विस्फोट हो गया.

बताया जा रहा है कि टैंकर वाले ने एक वेल्डिंग करने वाले के पास अपनी गाड़ी लगाकर कुछ वेल्डिंग का काम करा रहे थे. इसी बीच तेल टैंकर में विस्फोट हो गया और दो-तीन हिस्सों में टूट कर बिखर गया. इस हादसे में चालक के साथ-साथ वेल्डिंग करने वाला भी मौत की चपेट में आ गया. घटना के बाद अफरा तफरी मच गई.

इस हादसे में ट्रक के चालक खलासी के साथ-साथ वेल्डिंग करने वाले की भी मौत हो गई घटनास्थल पर ही. कई और लोग भी घायल बताए जा रहे हैं जिनका इलाज है नजदीकी अस्पताल में चल रहा है घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर सड़क पर प्रदर्शन भी किया कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ..

Advertisements


टैंकर खाली था, पेट्रोल या डीजल नहीं लेकर जा रहा था नहीं और भी जाने जाती.

#accident #patna #muzaffarpur #tankerblast

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.