Headlines

किताबी ज्ञान से बेहतर व्यवहारिक ज्ञान:-डॉ संजय सुमन

Shaheed Diwas
Advertisements
Students of RDS College Post Graduate History Department reached Bodh Gaya for educational tour

Muzaffarpur 29 November : आरडीएस कॉलेज स्नातकोत्तर इतिहास विभाग की छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण हेतु बोधगया पहुंचे। शैक्षणिक भ्रमण टीम का नेतृत्व आरडीएस कॉलेज इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ संजय सुमन डॉ एम एन रिजवी ने किया।

Shaheed Diwas
आरडीएस कॉलेज स्नातकोत्तर इतिहास विभाग की छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण हेतु बोधगया पहुंचे।
Shaheed Diwas
आरडीएस कॉलेज स्नातकोत्तर इतिहास विभाग की छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण हेतु बोधगया पहुंचे।

इनकी देखरेख में स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं ने महाबोधि मंदिर, बराबर गुफाएं, बोधि वृक्ष, थाई मठ, बुद्ध की ऊंची प्रतिमा, जापानी मंदिर एवं आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम का भ्रमण किया। डॉ संजय सुमन ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों में एक अनुभूति जागृत होती है जिससे वे भारत की विभिन्नताओं जैसे इतिहास एवं प्रकृति का व्यक्तिगत रूप से अध्ययन कर पाते हैं। किताबी ज्ञान से बेहतर व्यवहारिक ज्ञान होता है।


प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों में व्यवहारिक अनुभव के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करना है। शैक्षिक भ्रमण आयोजन करने के लिए उन्होंने इतिहास विभाग के अध्यक्ष समेत समस्त शिक्षक एवं छात्रों को शुभकामनाएं दी। मौके पर छात्र-छात्राओं में राजू, अभिराज, अवनीश, विशाल, रजिया, गीतांजलि, गोल्डी, सपना, ज्योति, सुनीता आदि उपस्थित थे।

#rdscollege #Muzaffarpur #Biharuniversity #news