Sports
Advertisements

Muzaffarpur 11 December : नरकटियागंज: आज दिनांक 11 दिसंबर रविवार को “रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स्” क्लब के 127वें ब्रांच का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता निदरलैंड (यूरोप) से आए वर्ल्ड जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरपर्सन ‘ग्रैंड मास्टर कांचो स्टार” व मुख्य अतिथि ऐशिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन सह रास वर्ल्ड के सीईओ० सिहान ई० राहुल श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर किया।

इस मौके पर ऐशिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरपर्सन शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि आज रास वर्ल्ड का 127वां ब्रांच ओपन हुआ हैं और हमारा उद्देश्य लोगों को खेल के प्रति जागरूक करना हैं साथ ही रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स् मे तीन खेलों की व्यवस्था (कराटे, सवात् “फ्रेंचबॉक्सिंग, एवं डांस स्पोर्ट्स जैसे खेलों की ट्रेनिंग कराई जाएगी। साथ ही विक्लांग खिलाड़ियों से 25% फीस व अनाथ खिलाड़ियों को निःशुल्क ट्रेनिंग के साथ समुचे ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा कोर्स के साथ खेल का सारा खर्च रास वर्ल्ड द्वारा के द्वारा उठाया जाएगा।

उद्घाटन समारोह मे उपस्थित रही फेडरेशन की सचिव शिल्पी सोनम ने भी नरकटियागंज ब्रांच के ऐसोसिएट डॉयरेक्टर आसिफ अनवर को बधाई दी। मौके पर डांस स्पोर्ट्स के एमडी बबली सिंह, राज्य सवात् संघ बिहार रेफरी कमीशन के चेयरमैन सुरज पंडित, एथलीट कमीशन के चेयरमैन नितेश कुमार, सचिव उपासना आनंद, एशियन मेडलिस्ट रोहित प्रजापति, निर्मल राज, शाक्षी कश्यप, स्वीटी कुमारी, जाकिर अंशारी, जिला सवात् संघ, पं चंपारण के अध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी, सचिव आशिफ, कोषाध्यक्ष जमील अंशारी समेत संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements

सभी जानकारियां सेशाई सिल्पी सोनमसचिव, इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन ने दी

#Martialarts #News #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.