www.goltoo.in

30 दिसम्बर को होगा लोहार कल्याण समिति का संगठनात्मक चुनाव

December 12, 2022 | by Goltoo

19aad09f-5fa7-43cd-bd27-a8adcc61a06d (1)

Muzaffarpur 12 December : 30 दिसम्बर को होगा लोहार कल्याण समिति का संगठनात्मक चुनाव लोहार कल्याण समिति, बिहार कोर कमिटी की एक बैठक कच्ची पक्की स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें प्रदेश स्तरीय संगठन का चुनाव, लोहारों का समाजिक बिखराव को रोकने व लोहार अनुसूचित जनजाति की संवैधानिकता पर उत्पन्न संकट से निबटने के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

प्रदेश सचिव हर हिमांशु कुमार ने बताया कि दिनांक-30 दिसम्बर,2022 दिन शुक्रवार कि लोहार कल्याण समिति मुज्जफरपुर जिला कार्यालय कच्ची पक्की,NH-28, मुज्जफरपुर में सुबह 11:00 बजे प्रदेश भर से लोहार कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष, जिला सचिव और सक्रिय कार्यकर्ताओ का जुटान होगा।आम सभा और संबोधन के बाद12:30 बजे से एक बजे तक प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदों के लिए नामांकन होगा।

नामांकन पत्रों के जांचोपरांत आम सहमति से चुनाव हुए तो परिणाम निर्वाची पदाधिकारी द्वारा घोषित किया जाएगा अगर मतदान हुआ तो चार बजे शाम तक मतदान होगा और उसके बाद परिणाम घोषित होगा और चुने गए प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।इस बैठक में सभी जिला के लोकस, बिहार के जिला अध्यक्ष/सचिव या उनके द्वारा अधिकृत ही प्रदेश स्तरीय सांगठनिक चुनाव के वोटर होंगे। चुनाव में कोई भी आम लोकस, बिहार की सदस्यता प्राप्त सदस्य उम्मीदवार हो सकते हैं।
बैठक में धर्मेंद्र कुमार शर्मा,हर हिमांशु कुमार, शम्भू शर्मा,सनोज कुमार, अच्छे लाल ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

#Muzaffarpur #Lohar #News

RELATED POSTS

View all

view all