Bihar News
Advertisements

Patna 15 December : गुरुवार 15 दिसंबर को बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के आह्वान पर पटना के गर्दनीबाग में 6 दिवसीय धरना के चौथे दिन पूर्व सांसद पप्पू यादव, माले विधायक डॉ संदीप सौरव, सीपीआई विधायक रामबली सिंह यादव एवं रणविजय साहू ने धरना स्थल पर पहुंचकर अतिथि प्राध्यापकों के मांगों का समर्थन किया।


*धरना के 4 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार नहीं ले रही संज्ञान
*अतिथि प्राध्यापकों में बढ़ रहा आक्रोश।


अतिथि प्राध्यापिका डॉ यासमीन अख्तर ने स्लोगन के माध्यम से सरकार को झकझोरने की कोशिश की :-
“हमारे वोट से ही आप की सरकार बनी है जरूरत कल थी मेरी आपको, आज हमको परी है”

Advertisements
पटना के गर्दनीबाग में 6 दिवसीय धरना का चौथा दिन


सांसदों एवं विधायकों ने संयुक्त रूप से कहा कि अतिथि प्राध्यापकों की जायज मांगों का हम सभी समर्थन करते हैं। सरकार जल्द से जल्द इनकी मांगों को मांग कर सेवा का नियमितीकरण करें। इनके समर्थन में विधायक एवं सांसद भी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि नौकरी का वादा करने वाली सरकार क्यों नहीं अतिथि प्राध्यापकों की सेवा को स्थाई कर देती है।

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि नौकरी का वादा करने वाली सरकार क्यों नहीं अतिथि प्राध्यापकों की सेवा को स्थाई कर देती है। डॉ संदीप सौरभ ने कहा कि अतिथि प्राध्यापक समाज के बौद्धिक पूंजी है। विधायक श्री रणविजय साहू ने कहां जब शिक्षक ही भूखा रहेगा तो ज्ञान का गंगा सुखा रहेगा। इन्हें जल्द से जल्द बकाए वेतन का भुगतान होना चाहिए एवं इनकी सेवा का नियमितीकरण होना चाहिए।

पूर्व सांसद पप्पू यादव, माले विधायक डॉ संदीप सौरव, सीपीआई विधायक रामबली सिंह यादव एवं रणविजय साहू ने धरना स्थल पर पहुंचकर अतिथि प्राध्यापकों के मांगों का समर्थन किया


मौके पर संघ के संयोजक डॉ सतीश कुमार दास, डॉ मुकेश प्रसाद निराला, डॉ बच्चा कुमार रजक, डॉ आनंद आजाद, डॉ ललित किशोर, डॉ आदित्य आनंद, डॉ कौशलेंद्र कुमार, डॉ राजेश चौधरी, डॉ सुमन कुमार पोद्दार, डॉ स्वाति, डॉ सुनीता, श्री अखिलेश, डॉ प्रणव, डॉ जयप्रकाश झा, डॉ शिव कुमार पासवान, डॉ तारिवुर रहमान, डॉ चंदा रानी झा, डॉक्टर अरुण मंडल, डॉ संतोष कुमार संत,डॉ राजन कुमार वर्मा आदि ने सभा को संबोधित किया।

#Guestprofessor #universitynews #Bihar #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.