Muzaffarpur 23 November : सीतामढ़ी के RSS Science College में संस्थापक राम सकल बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई। प्राचार्या प्रो. नीलिमा झा सहित शिक्षकों और छात्रों ने दी श्रद्धांजलि।
RSS Science College Sitamarhi के संस्थापक राम सकल बाबू की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई
RSS Science College Sitamarhi , सीतामढी के संस्थापक राम सकल बाबू की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। महाविद्यालय के संस्थापक राम सकल बाबू की पुण्यतिथि के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राम सकल बाबू शिक्षा के प्रति समर्पित, दूरदर्शी एवं समाज के प्रति संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने शिक्षा को समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम माना और इसी उद्देश्य से महाविद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, सेवा, त्याग और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनके द्वारा स्थापित यह शिक्षण संस्थान आज भी उनके सपनों और विचारों को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।
RDS College में विश्व दर्शन दिवस पर व्याख्यान, भारतीय दर्शन की वैश्विक दृष्टि और नैतिक चेतना पर हुई चर्चा #Muzaffarpur https://t.co/lO6MqSyecJ @brabu_ac_in https://t.co/hiYe45l5FM
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 23, 2026
अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर नीलिमा झा ने की। अतिथियों का स्वागत संबोधन प्राध्यापक गुलाब सिंह ने किया।
मंच संचालन सोमेश गुंजन ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद असगर ने किया। छात्रा मनीषा, शिवानी, दिव्या ने स्वागत गान कि प्रस्तुति दि। कौशिकी , प्रियंका, नवीन कुमार, किशन प्रियंका ने कुल गीत गाया।
10W Mini Bluetooth Speaker with Wireless Karaoke Mic
8Hrs Playtime, Vivid RGB Lights, Voice Effects, Multi-Play Modes BT5.1/TF Card & Type-C Charging Port (Black)

Large Premium Vegan Leather Desk Mat
Reversible Desk spread Turf Desk/Laptop Mat for Work from Home/Office/Gaming- Extended mouse pad and keyboard desk pad-Tan

Affiliate Disclosure: Some links on this website may be affiliate links. We may earn a commission from eligible purchases made through these links, at no additional cost to you.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.