Muzaffarpur News

Bihar Municipal Elections 2022 : मुजफ्फरपुर के 6 नगर पंचायत में 5 बजे तक औसत मतदान 65 प्रतिशत

Advertisements

Muzaffarpur 18 December : बिहार नगर निकाय चुनाव 2022 : 3658 पदों के लिए चुनाव, मुजफ्फरपुर के सभी नगर पंचायत में मतदान जारी.

मुजफ्फरपुर के 6 नगर पंचायत में 5 बजे तक औसत मतदान 65 प्रतिशत

बिहार के नगर निकाय चुनाव 2022 के लिए पहले चरण का मतदान जारी है.आज बिहार के 37 जिलों के 156 नगर निकायों में 3658 पदों के लिए चुनाव हो रहा है .सुबह 7 बजे मतदान की शुरुआत हो गई. शाम 5 बजे तक मतदान होगा. पहले चरण में वार्ड पार्षद के 3345, उप मुख्य पार्षद के 156 एवं मुख्य पार्षद 156 को मिलाकर कुल 3658 पदों के लिए मतदान जारी है.

मुजफ्फरपुर के सभी 06 नगर पंचायत में 9 बजे तक औसत मतदान 10 प्रतिशत हुआ. नगर परिषद साहेबगंज के साथ साथ नगर पंचायत सकरा, नगर पंचायत मीनापुर, नगर पंचायत तुर्की कुढ़नी,नगर पंचायत बरूराज एवं नगर पंचायत सरैया के लिए मतदान जारी है।

बिहार के सीमावर्ती सीतामढ़ी,दरभंगा, मधुबनी में निकाय चुनाव को लेकर इंडो नेपाल बॉर्डर को सील के दिया गया , जयनगर से जनकपुर कुर्था रेलसेवा भी बंद चुनाव के मद्देनजर और शांतिपूर्ण तरीके नगर निकाय चुनाव जारी है.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.