Bihar News
Advertisements

Muzaffarpur 20 December : पाटलिपुत्र के लोकप्रिय सांसद श्री रामकृपाल यादव द्वारा लोहार मामले को लोकसभा में पुरजोर तरीके से उठाने के लिए लोहार समाज के नेताओं ने उनके दिल्ली आवास पर मिलकर सम्मानित किया और धन्यवाद दिया। बीते शुक्रवार 16.12.2022 को श्री यादव ने लोकसभा में लोहार के संवैधानिक अधिकार अनूसूचित जनजाति का मामला उठाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के गलती के कारण बिहार के लोहार समाज अपने अधिकार से आज तक वंचित है।

शब्दजाल में फंसाकर लोहार और लोहरा को दो अलग अलग जाति मानकर लोहार के साथ अन्याय हुआ है जबकि बिहार में लोहारा या लोहरा कोई जाति है ही नहीं | लोहार को ही लोहारा या लोहरा कहा जाता है। माननीय केन्द्रीय मंत्री अनुसूचित जनजाति इस चीज से अवगत हैं। इसलिए इसका निदान करके लोहार को इसका लाभ दिया जाना चाहिए।

बधाई देने वालों में लोहार कल्याण समिति बिहार के सचिव हर हिमांशु, जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार, कैलाश ठाकुर, हरीश शर्मा, लाल बाबू शर्मा, दिनेश शर्मा, शिवशंकर शर्मा प्रमुख थे। जिलाध्यक्ष राधेश्याम ठाकुर, अरुण शर्मा, दयालु शर्मा डॉ शशि शर्मा व संजीत शर्मा आदि ने भी धन्यवाद दिया है।

Advertisements

#Lohar #ramkripalyadav #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.