Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 December: विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर की हो रही नियुक्ति पर कोर्ट ने लगाया रोक। आज 20 .12 .2022 को दिगंबर झा(CWJC 8817/2020) वर्सेस बिहार एवं अन्य केस में सुनवाई हुई, जिसमें बिहार राज्य के अंतर्गत पारंपरिक विश्वविद्यालयों के अफसरों को उच्च शिक्षा आयोग के द्वारा आज न्यायालय में रोस्टर निर्माण प्रक्रिया पर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। अधिकारियों द्वारा रोस्टर निर्माण संबंधी कोई स्पष्ट जानकारी न्यायालय को नहीं दी गई। न्यायमूर्ति श्री संजीव प्रकाश शर्मा के द्वारा बार-बार पूछा गया कि कैसे आपने रोस्टर का निर्माण किया इसे स्पष्ट करें।

अधिकारियों द्वारा रोस्टर निर्माण से संबंधित कोई स्पष्ट जानकारी कोर्ट के समक्ष नहीं रखा जा सका। कोर्ट ने बार-बार पूछा कि रोस्टर निर्माण किस प्रक्रिया से की गई है। अतः कोर्ट ने विश्वविद्यालय सेवा आयोग के नियुक्ति पर 10 जनवरी तक रोक लगाते हुए संबंधित अधिकारियों को उक्त समय तक जानकारी उपलब्ध कराने का अंतिम मौका दिया है साथ ही अधिकारियों को हिदायत दिया गया कि यदि रोस्टर निर्माण की प्रक्रिया को उक्त तिथि तक स्पष्ट नहीं करेंगे तो आप पर कार्रवाई की जाएगी।


याचिकाकर्ता के वकील श्री सुमन कुमार का कहना है कि रोस्टर प्रक्रिया में काफी खामियां है। सरकार के पास एवं संबंधित अधिकारियों के पास इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। ज्ञात हो कि इस केस के सीनियर वकील पी के शाही केस को देख रहे हैं।

Advertisements

#Highcourt #Bihar-university-new #Assistantprofessor

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.