Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 June : Muzaffarpur District Football League आज दिनांक 15 06 2023 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबाल मैदान में मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग का 26 वा मैच मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी और बाबू एफ सी फुटबाल क्लब के बीच निर्धारित था। मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी खेलने के लिए मैदान में उतरी लेकिन बाबू एफ सी फुटबॉल क्लब खेलने के लिए मैदान में उपस्थित नही हुए ।

निर्धारित समय से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद संध्या 5 बजे निर्णायक मुहम्मद सलाउद्दीन द्वारा मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के पक्ष में वॉक ओवर देते हुए विजई घोषित किया गया।

निर्णायक के रूप में मुहम्मद सलाउद्दीन , इरशाद मल्लिक,और आमोद कुमार उपस्थित रहे।टूर्नामेंट संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया की लीग का अगला मैच दिनांक 16 06 2023 को लिजेंट फुटबॉल क्लब और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Advertisements

#muzaffarpur #football #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.