Sports
Advertisements

Muzaffarpur 4 January : रिशुराज और अभिनव आलोक के आंधी में उड़ा बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी ( रेड). क्रिकेट एकेडमी ने बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी रेड को 304 रनो के विशाल अंतर से हराया।

रिशुराज और अभिनव आलोक के आंधी में उड़ा बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी ( रेड)


मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में आज क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 394 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें रिशु राज ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंदों पर नाबाद 139 रनों की पारी खेली वहीं अभिनव आलोक ने 57 गेंदों का सामना करते हुए 86 रन बनाए इनके अलावा सौरव ने नाबाद 40 रन बनाए।


गेंदबाजी में बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी रेड के तरफ से सफल ने 3 घनश्याम ने एक आदित्य ने एक एवं दिव्य ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Advertisements


जवाब में खेलने उतरी बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी रेड की पूरी टीम 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 91 रन ही बना सकी जिसमें सफल ने 19 एवं घनश्याम ने 13 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।


गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी के तरफ से फराज ने तीन बादल ने दो सौरभ ने दो एवं प्रवीण ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी के रिशु राज को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया।
अंपायर सचिन कुमार एवं मनोज कुमार


आज के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी के रिशु राज को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया।
आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं मनोज कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में आर्यन मौजूद थे।

#Cricket #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.