Bihar News
Advertisements

उद्घाटन के बाद अब नए सत्र से शिवहर में ही इंजीनियरिंग कालेज का संचालन होने लगेगा। वर्तमान में यह कालेज मोतिहारी इंजीनियरिंग कालेज के कैंपस में चल रहा है।

Muzaffarpur 6 January: शिवहर में इंजीनियरिंग कालेज का सपना शुक्रवार को सच में साकार हो गया। सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को पिपराही प्रखंड के विशनपुर छतौना गांव में 81 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से सात एकड़ 52 डिसमिल भू-भाग में फैले इंजीनियरिंग कालेज का फीता काट कर शुभारंभ किया।

इंजिनियरिंग कालेज परिसर का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्था का जायजा लिया। शिवहर इंजीनियरिंग कॉलेज छतौना का आठ अगस्त 2020 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से आनलाइन शिलान्यास किया था। इसके लिए ग्रामीण सह भाजपा नेता नीतीश कुमार भारद्वाज समेत अन्य लोगों ने अपनी जमीन दी थी।

सात एकड़ 52 डिसमिल भू-भाग में फैले इंजीनियरिंग कालेज के निर्माण पर 81 करोड़ 73 लाख रुपये खर्च किए गए है। वर्तमान में यह कालेज मोतिहारी इंजीनियरिंग कालेज के कैंपस में चल रहा है।

Advertisements

उद्घाटन के बाद अब नए सत्र से शिवहर में ही इंजीनियरिंग कालेज का संचालन होने लगेगा। इंजिनियरिंग कालेज के लिए हाल ही में साढ़े सात एकड़ अतिरिक्त जमीन दी गई है। इस जमीन पर अतिरिक्त हास्टल का निर्माण कराया जाना है। उदघाटन के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री जमा खान, डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, एसपी अनंत कुमार राय के अलावा राज्य स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

आपको बता दें सीएम नितीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में सीतामढ़ी समाहरणालय के परिचर्चा भवन में सीतामढ़ी एवं शिवहर में विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में संयुक्त समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी गईं जिनके त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया।

#samadhanyatra #nitishkumar #shoehar #sitamarhi

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.