Headlines

एमओयू हस्ताक्षर से आरडीएस कॉलेज के इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के छात्रों को मिलेगा लाभ

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 6 January : आरडीएस कॉलेज में अध्ययनरत इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के छात्रों के बेहतर प्रशिक्षण एवं वैज्ञानिक शोध को बल देने के लिए आरडीएस कॉलेज एवं बेला इंडस्ट्रियल स्थित ओरनेट लैब के बीच एमओयू हस्ताक्षर किए गए।

SKJ Law College


एमओयू के तहत:-
*प्रत्येक स्टूडेंट के लिए दोनों संस्थाओं के प्रयास से वैज्ञानिक और केमिस्ट उपलब्ध कराए जाएंगे जो छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रशिक्षण देंगे।
*आरडीएस कॉलेज इंडस्ट्रियल विभाग के फैकल्टी मेंबर एवं छात्र समय-समय पर ड्रग रिसर्च तथा फार्मास्यूटिकल कंपाउंड की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त करेंगे।
*ओरनेट लैब के वैज्ञानिक और केमिस्ट आरडीएस कॉलेज के इंडस्ट्रियल विभाग में पहुंचकर फैकेल्टी मेंबर और छात्रों के साथ नए शोध एवं नए विचार पर संवाद और विमर्श करेंगे ताकि छात्रों को नए रिसर्च से अवगत कराया जाए।


प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा,ओरनेट लैब के डायरेक्टर श्री संजीव राय, केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ रामकुमार, समन्वयक डॉ राजेश कुमार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
एमओयू हस्ताक्षर होने पर प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने डायरेक्टर एवं सभी मेंबर को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के छात्र-छात्राएं हर वर्ष देशभर के विभिन्न लैब में प्लेसमेंट पा रहे हैं। ओरनेट लैब के सहयोग से इस दिशा में छात्रों को काफी लाभ मिलेगा।

#rdscollege #muzaffarpur