Bihar News
Advertisements

Patna 9 January : बिहार में कड़ाके की ठंड और कोहरे ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है.अभाव और गरीबी से लोग जान बचाते दिख रहे. दूसरी तरफ कड़ाके की ठण्ड में पहली बार युवा उत्त्सव भी मनाया जा रहा है. चार वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए गया में 3 डिग्री लुढ़का पारा. लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा ने ठंड में कंपकंपी और शीतलहर में बढ़ोतरी की है. 8 जनवरी को कई इलाकों में धूप निकलने से राहत मिली पर, ठंड से अभी राहत की उम्मीद नहीं.


बिहार के उत्तरी भाग में सबसे ज्यादा कोहरा देखने को मिला. पटना एयरपोर्ट आने वाली विमान कारण कोहरे के कारण विलंब से आ रही हैं. कल स्पाइसजेट की SG8721 फ्लाइट को पटना की जगह कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड करनी पड़ी. पटना एयरपोर्ट पर दृश्यता सवेरे पहर 9:00 AM, 1 किलोमीटर से भी कम होने के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सका. चार चक्कर हवा में लगा विमान कोलकाता के लिए रवाना हुई.

बिहार में 8 जनवरी रविवार को सबसे कम तापमान गया में 2.9 पर पहुंच गया. बाकी हिस्सों में 8 डिग्री से लेकर 10 डिग्री तक न्यूनतम तापमान रहा.

Advertisements


भारत के पहाड़ी इलाकों में

लेह -13, केलोंग -7.7, पहलगावं -6.6, गुलमर्ग में – 6, श्रीनगर -5, कुपवाड़ा -4.5, कोकेरनाग और ग़ाज़ीगुंड -4, कल्पा -0.6 और बनिहाल -0.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया..

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.9 रहा चुरू राजस्थान में -2.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.


बिहार में अगले 2 से 3 दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी, 11 जनवरी से राहत मिलने की उम्मीद है. पटना एयरपोर्ट पर 12:00 बजे के पहले उड़ान संभव नहीं हो पा रहा है. इसलिए यात्रियों को भारी परेशानी, कड़ाके की ठंड में झेलनी पड़ रही है. चार पांच घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है यात्रियों को. ऐसी स्थिति में एयरलाइंस वाले भी सही जानकारी नहीं दे पाते हैं क्योंकि उनके पास भी जानकारी होती ही नहीं है और यात्री उन्हें बार-बार पूछ कर परेशान भी करते हैं और खुद भी परेशान होते हैं.

घने कोहरे के कारण उत्तर रेलवे की 29 ट्रेनें देरी से चल रही है. कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही है जिसमे राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल है. कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. राजधानी जैसी ट्रेन भी लेट चल रही हैं. दिल्ली से शाम 5:40 बजे 8 घंटे लेट पटना जंक्शन पहुंची.

#Coldwave #weatherbihar #weathernews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.