www.goltoo.in

Weather Alert : कोरोना से भी खतरनाक शीतलहर, मौसम विभाग की चेतावनी, स्कूल बंद

January 15, 2023 | by Goltoo

winter-snow-the-road-in-the-forest-7691833
Cold wave more dangerous than Corona, meteorological department warns, school closed

Muzaffarpur 15 : कोरोना से भी खतरनाक शीतलहर, मौसम विभाग की चेतावनी,स्कूल बंद. पटना मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी करने के बाद मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने आदेश जारी कर जिले के सभी स्कूलों को 18 जनवरी तक किए बंद करने के आदेश दिए. मुजफ्फरपुर के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया.

. पटना मौसम विभाग द्वारा चेतावनी

उत्तर बिहार के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिले के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन की गतिविधियां 18 जनवरी तक के लिए बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं. 19 जनवरी से 25 जनवरी तक के लिए सभी विद्यालयों का कार्य समय 9:30 से 2:30 तक रहेगी. पिछले दो दिनों में निकली धूप से लोगों को राहत मिली थी कि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए चेतावनी जारी की है.

इधर लोगों के असामयिक और अचानक हो रहे मृत्यु से सभी अचंभित और आश्चर्यचकित हैं इसलिए ठण्ड से बच के रहें.


मौसम विभाग में चेतावनी जारी की है कि इस महीने ठंड से रहें सावधान. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद शीतलहर की चपेट में पूरा बिहार आया . बिहार के ज्यादातर जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी इसलिए सावधान रहने की जरूरत है.बच्चों और बुजुर्गों को घर से न निकलने दें और अपने को बचा के रखें.

#weather #weatherforecast #Muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all