National News
Advertisements

Pohkra Nepal 15 January : नेपाल में हुए प्लेन क्रैश में भारत के 5 नागरिकों की मौत हो गई. चार भारतीय युवक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के थे .इन पांचों में चार दोस्त थे. इन सबों ने नेपाल जाने का प्लान बनाया और दो-तीन दिन पहले ही नेपाल आए और पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन भी किए थे. चारों युवक गाजीपुर जनपद के बताए गए. इन युवकों के नाम है सोनू जयसवाल, अनिल राजभर, विशाल शर्मा, अभिषेक सिंह कुशवाहा यह चार दोस्त एक साथ नेपाल भ्रमण के लिए गए थे और नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन पूजन के बाद पोखरा के लिए काठमांडू से विमान में यात्रा की प्लानिंग की और विमान दुर्घटना के शिकार हो गए .

चार नागरिक गाजीपुर यूपी के अलावा बिहार के सीतामढ़ी के 28 वर्षीय संजय जायसवाल की भी इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई. सीतामढ़ी बैगनिया निवासी रामएकबाल चौधरी के पुत्र संजय काठमांडू से पोखरा अपनी बहन से मिलने जा रहे थे.
इस विमान में विराटनगर की को-पायलट अंजू ख़ातिवाड़ा की भी मौत हो गई. को-पायलट अंजू ख़ातिवाड़ा की यह ट्रेनिंग के रूप में आखिरी उड़ान थी इसके बाद उन्हें कप्तान बनना था जो उनकी आखिरी उड़ान साबित हुई.


नेपाल के त्रिभुवन एयरपोर्ट से यति एयरलाइन ने 10:30 पर उड़ान भरी थी पोखरा के लिए जो लैंडिंग के पहले नए पोखरा हवाई अड्डे पर लैंड होते गोते लगाते हुए आग के गोले में तब्दील हो गया. नेपाल सरकार ने शवों के पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग की बात की है.

Advertisements


उत्तर प्रदेश के पांचों युवकों ने फेसबुक पर लाइव वीडियो भी की शेयर की थी विमान के अंदर से उड़ान भरने के पहले.
पोखरा के नए एयरपोर्ट का उद्घाटन 1 जनवरी 2023 को ही किया गया जो चीन की मदद से बनाया गया है. चीन से हजारों डॉलर उधार लेकर बनाये गए हवाई अड्डे पर पहली विमान दुर्घटना है. नेपाल के पहाड़ों में औसतन एक या दो विमान दुर्धटना प्रति वर्ष होते आया है.

#nepalplanecrash #planecrash #nepal

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.