Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 January : प्रखंड स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन चैंपियनशिप एवं दिव्यांगजन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ. बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं मुजफ्फरपुर सकरा एवं मुरौल PWD संघ के तत्वावधान में दिव्यांगजन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ .दिव्यांगजन जागरूकता कार्यक्रम श्री बलिराम हाई स्कूल सकरा के कैंपस में आयोजित हुआ. प्रखंड स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ , 200 मीटर दौड़ , ट्राई साइकिल रेस , जैवलिन ,
थ्रो , बैडमिंटन शॉट पुट , आदि इवेंट्स का आयोजन हुआ.


पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर जिला उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी थे उन्होंने दिव्यांग जनों का उत्साह बढ़ाते हुए द्वारा प्रथम ,द्वितीय, तृतीय , स्थान प्राप्त किए हुए खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री बलिराम हाई स्कूल के प्रधानाचार्य , मुरौल युवा विकासका भूमीका एवं शारीरिक शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, साथ ही नजदीकी थानाध्यक्ष अपने पूरी पुलिस बल के साथ सहयोग करने का कार्य किया .

पीडब्ल्यूडी संघ बिहार राज्य मीडिया प्रभारी श्री लालू तुरहा , पीडब्ल्यूडी संघ मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष श्री विश्वास राज एवं श्री शांति मुकुल शर्मा, पारू प्रखंड आर•टी•आई प्रभारी श्री रामजीवन शाह , मुरौल युवा विकास मंच के अध्यक्ष माननीय श्री सुनील कुमार चौधरी जी का भरपूर आर्थिक योगदान रहा. कार्यक्रम का मूर्त रूप देने में सहयोगी डॉ राजेश कुमार, रोशन कुमार, सकरा मुरौल प्रखंड के पीडब्ल्यूडी संख्या पूरी टीम की भागीदारी रही.

Advertisements

#Muraul #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.