Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 24 January : मुजफ्फरपुर के नरौली में कोचिंग चलाने वाले अभिषेक त्रिवेदी पर अपराधियों ने कोचिंग से निकाल कर गोली चलाई कोचिंग संचालक पर गोली चलाने की घटना मुसहरी कर नरौली चौक की है नरौली चौक पर कोचिंग चलाते हैं अभिषेक त्रिवेदी सीसीटीवी में कैद फुटेज के मुताबिक मिठाई की दुकान के ऊपर उनकी कोचिंग चलती है और उन्हें बाहर बुलाकर गोली मारी गई है.गोली मरने के बाद अपराधी भाग निकलते हैं तब अभिषेक बहार आकर अपने पिता को मोबाइल से सूचित करते दिख रहे और आसपास के लोह जमा होते भी दिख रहे हैं.

मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के नरौली चौक पर अनुराग स्वीट हाउस के पास बाइक सवार अपराधियो ने कोचिंग संचालक पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, कोचिंग संचालक को लगी तीन गोली,.साइंस जोन नामक कोचिंग चलाते थे।एक ब्रांच मिठनपुरा में भी है.


मौके से 1 जिंदा कारतूस और दो खोखा भी बरामद कर लिया गया है. अभिषेक त्रिवेदी शहर मिठनपुरा और मुशहरी थाना क्षेत्र में नरौली चौक पर कोचिंग चलाते हैं. सुबह 7:00 बजे दो अपराधी कोचिंग में आकर उन्हें बाहर निकालते हैं. अभिषेक त्रिवेदी कोचिंग में पढ़ाना छोड़ कर बाहर मिलने बाहर आते हैं. उनके बाहर आते हैं अपराधियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दी. बचने की कोशिश की अभिषेक ने फिर भी उन्हें गोली लग गई.

Advertisements

उनका सफल ऑपरेशन मुजफ्फरपुर के अस्पताल में किया जा चुका है. गोली मारने के कारणों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है और डीएसपी मनोज पांडे ने कहा कि अपराधियों द्वारा कोचिंग संचालकों को गोली मारने की घटना नरौली चौक पर हुई है. पुलिस कई बिंदुओं पर अपनी जांच की कार्रवाई आगे बढ़ाई है.

#crimenews #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.