Sports
Advertisements

Muzaffarpur 8 February : मंगलवार को मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में खेले गए ललित विजय फुटबॉल कप का फाइनल मैच खेला गया. मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस स्टेडियम में फाइनल मैच स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी और यूनाइटेड क्लब सिवान के बीच खेला गया. संघर्षपूर्ण और रोमांचक खेले गए मुकाबले के अतिरिक्त समय में सिवान ने मोतिहारी को एक गोल से हराकर ललित विजय फुटबॉल कप जीता.

निर्धारित समय के खेल में कोई गोल नहीं हो सका. इसके बाद अतिरिक्त 15 मिनट के खेल के दूसरे हाफ में 118वें मिनट में सीवान की तरफ से रोहित ने एक शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई और खिताब पर कब्जा भी किया.

प्लेयर ऑफ द मैच best22 का ख़िताब मोतिहारी स्पोर्ट्स क्लब के विनोद बोदरा
स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के दीपेश को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया
टूर्नामेंट के बेस्ट गोलकीपर बाएचोंग मोतिहारी स्पोर्ट्स क्लब को मिला.


ललित विजय फुटबॉल कप में प्लेयर ऑफ द मैच best22 का ख़िताब मोतिहारी स्पोर्ट्स क्लब के विनोद बोदरा को दिया गया. प्लेयर ऑफ द बेस्ट इलेवन का पुरस्कार स्पोर्टिंग क्लब सिवान के उस्मान दिया गया है. ललित विजय कप फुटबॉल के गोल्डन बूट के हकदार बने सिवान के उस्मान. स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के दीपेश को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.

Advertisements


इस मौके पर कई पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिसमें राजभूषण श्रीवास्तव, अशोक भारती ,विमल कुमार सिन्हा, मोहम्मद इकराम, मोहम्मद शहाबुद्दीन, राहुल कुमार और मोहम्मद इरफान.

आज के मैच रेफरी के दिनेश कुमार सुमन, दीपक कुमार, अलीमुद्दीन और इरशाद मलिक फाइनल मैच के पहले अतिथियों का स्वागत किया गया और खिलाडियों से परिचय के बाद राष्ट्रगान के साथ मैच का प्रारम्भ हुआ.

#football #siwan

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.