Sports
Advertisements

Mughal Sarai 18 February : भारतीय रेल के तत्वावधान में इंटर डिवीजन T20 क्रिकेट टूर्नामेंट जो दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) के बैकले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. 7 फरवरी को सोनपुर और समस्तीपुर डिविजन के बीच मैच खेला गया. समस्तीपुर डिविजन ने टॉस जीतकर फील्डिंग लेने का फीअसला किया. सोनपुर डिवीजन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 150 रन बनाए.

राइट एंड बैटमैन विकास रंजन जो पारी की शुरुआत करते हैं 17 रन बनाए, संतोष 3 रन बना सके. पवन प्रखर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी को आगे बढ़ाते हुए आज के मैच में भी एक अर्धशतक ठोक डाला. पवन का यह टूर्नामेंट का लगातार दूसरा अर्धशतक है. पवन ने 47 गेंदों पर 54 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल है. चंदन सिंह ने 31 गेंदों पर 40 रन बनाए.


गेंदबाजी में समस्तीपुर की तरफ से मदन ने तीन विकेट लिए रंजीत और गिरधर ने दो-दो विकेट लिए. पहला और दूसरा विकेट जल्दी गिरा 16 और 30 रन पर. इसके बाद 100 रनों की भागीदारी खेली गई.

Advertisements
pawan prakahr -पवन ने 47 गेंदों पर 54 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल है
पवन ने 47 गेंदों पर 54 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल है.


जवाब में खेलने उतरी समस्तीपुर की टीम 20 ओवरों में केवल 67 रन बना सकी 8 विकेट खोकर. समस्तीपुर की तरफ से एकमात्र बल्लेबाज गिरधर दो अंको के स्कोर तक पहुँच सके, उन्होंने 19 रन बनाया. इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई नहीं पहुंच पाया है. इस तरह से पूरी टीम 67 रन ही बना सकी निर्धारित 20 ओवर में.

सोनपुर की तरफ से गेंदबाजी में चंदन और संतोष ने दो-दो विकेट लिए इनके अलावा और यादव राहुल गणेश राकेश और रवि प्रकाश ने एक-एक विकेट लिए मुगलसराय के बैकले क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहा है इंटर डिविजन T20 क्रिकेट टूर्नामेंट सोनपुर ने 83 रनों से समस्तीपुर को पराजित किया.

आपको बता दें कल खेले मैच में भी पवन प्रखर ने शानदार 52 रन की पारी खेली थी दानापुर के विरद्ध हालाँकि उनकी टीम मैच हार गई थी.

#cricket #sonpur #samastipur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.