www.goltoo.in

वार्षिक पत्रिका वैशाली से लंगट सिंह कॉलेज के शिक्षकों, छात्रों की सृजनात्मक क्षमता के विकास में मदद मिलेगी- प्रो. ओमप्रकाश राय

February 23, 2023 | by Goltoo

vaishhali1
Inauguration of Vaishali, the annual magazine of Langat Singh College
Inauguration of Vaishali, the annual magazine of Langat Singh College

Muzaffarpur 23 February : लंगट सिंह कॉलेज की वार्षिक पत्रिका वैशाली का लोकार्पण किया गया. प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने वरीय सहयोगियों के साथ फिजिक्स लेक्चर थियेटर में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रिका का लोर्कापण किया. मौके पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि इस पत्रिका से कॉलेज के शिक्षकों एवम छात्रों की सृजनात्मक क्षमता के विकास में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा की इस अंक में बहुत ही ज्ञानवर्धक तथा मनोरंजक आलेख छपे हैं जो सबके लिए पाठ्य है.

Inauguration of Vaishali, the annual magazine of Langat Singh College

उन्होंने सभी शिक्षकों से इस पत्रिका में छात्रों को प्रतिभागिता और बढ़ाने के लिए प्रयास करने को कहा. उन्होंने पत्रिका के संपादक मंडल को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वैश्वीकरण प्रतिस्पर्धा के इस दौर में कॉलेज विद्यार्थियों का सर्वांगीक विकास सुनिश्चित कर उन्हे जीवन की हर चुनौती से मुकाबिल होने के काबिल बनाने की ओर निरंतर अग्रसर होगा.

Inauguration of Vaishali, the annual magazine of Langat Singh College


कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो राय ने नैक मूल्यांकन से संबंधित प्रगति का जायजा भी लिया तथा ससमय एक्यूएआर भेजने का निर्देश भी दिया. आईक्यूएसी समन्वयक प्रो राजीव कुमार ने नैक मूल्यांकन से संबंधित तैयारियों एवम प्रगति का विस्तृत ब्योरा दिया.

मौके पर प्रो टीके डे, प्रो अशोक अंशुमान, प्रो राजीव झा, प्रो पंकज कुमार, प्रो जफर सुलतान, प्रो फैयाज अहमद, प्रो शैलेंद्र सिन्हा, डॉ विजय कुमार, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ एस एन अब्बास (कैफ़ी), डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ कुमार बलवंत, डॉ इम्तियाज़ आदि मौजूद रहे.

#vaishali #Muzaffarpur #lscollege

RELATED POSTS

View all

view all