Headlines

सच तक के मनीष कश्यप के घर कुर्की शुरू होते ही, किया आत्मसमर्पण बेतिया में

SKJ Law College
Advertisements

Patna 18 March :

सच तक के मनीष कश्यप के घर कुर्की शुरू होते ही, किया आत्मसमर्पण बेतिया में. उच्च न्यायालय से जमानत रद्द होने पर मनीष कश्यप की परेशानी बढ़ गई थी. कुर्की शुरू होते ही मनीष कश्यप उर्फ़ त्रिपुरारी कुमार तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया है.


गौरतलब है की तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले के फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के जुर्म में यूटूबर सच तक न्यूज़ के मनीष कश्यप पर मामला दर्ज किया गया था.यूट्यूबर मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी और इसके सहयोगी युवराज सिंह राजपूत के खिलाफ बुधवार को पटना के कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था. 6 मार्च को मनीष सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था.

SKJ Law College
आर्थिक अपराध इकाई (EOU) भी मनीष कश्यप पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. Social Media image

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) भी मनीष कश्यप पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. वित्तीय अनियमितताओं के संदेह में अकाउंट में जमा 42,11,937 लाख रुपयों को फ्रिज कर दिया गया है.


मनीष कश्यप एक न्यूज़ चैनल चलते हैं और अपने बेबाक अंदाज और टिप्पणियों के लिए प्रसिद्द हैं. समस्याओं को अपने अंदाज में उठाते रहे हैं पर इसबार सरकार फर्जी वीडियो को लेकर मनीष कश्यप पर भरी पड़ती दिख रही है. इससे पहले सच तक में माध्यम से सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं मनीष कश्यप.

कौन हैं मनीष कश्यप ?

मनीष कश्यप का जन्म 9 मार्च 1991 को बिहार के पश्चिम चंपारण के डुमरी महनवा गांव में हुआ. मनीष खुद को ‘सन ऑफ बिहार’ (Manish Kasyap, Son of Bihar) भी कहते हैं. मनीष का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है. साल 2009 में 12वीं पास करने के बाद महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय से उच्च शिक्षा पूरी हुई. मनीष ने साल 2016 में पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में की पढाई पूरी की.

#manishkashyap #sachtak #news #youtuber