Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 April : Muzaffarpur News नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मद्य निषेध विभाग द्वारा प्राप्त मुजफ्फरपुर जिले के 144 गांव और टोलों में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें पांच हज़ार से ज्यादा जीविका दीदियों ने भाग लिया।

Jeevika didi Prabhat Pheri in Muzaffarpur
Jeevika didi Prabhat Pheri in Muzaffarpur

मद्य निषेध विभाग द्वारा वैसे टोलों को चिन्हित किया गया है जहां पर वर्तमान में भी परंपरागत रूप से देसी शराब या जहरीली शराब की समस्या देखी गई है और शराब बनाने और पीने का प्रचलन अधिक रहा है ।ऐसे सूचीबद्ध टोलों में जीविका संपोषित ग्राम संगठनों और मद्य निषेध विभाग के द्वारा सघन रूप से नशा मुक्ति अभियान चलाए जाने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है ।

Jeevika didi Prabhat Pheri in Muzaffarpur
Jeevika didi Prabhat Pheri in Muzaffarpur

इसी के आलोक में मुजफ्फरपुर जिले के समस्त प्रखंडों में सामुदायिक संगठनों द्वारा शराब पीने और बनाने वाले परिवारों की सूची तैयार कर वैसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और उन लोगो के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।

Advertisements

Jeevika didi Prabhat Pheri in Muzaffarpur
Jeevika didi Prabhat Pheri in Muzaffarpur

1 अप्रैल 2023 से लेकर 31 जुलाई 2023 तक नशा मुक्ति का सघन प्रचार प्रसार और नशे के दुष्प्रभावों से बचाव हेतु प्रभात फेरी, संध्या चौपाल, नुक्कड़ नाटक, दीवाल लेखन, पोस्टर और बैनर के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा ।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परियोजना प्रबंधक जीविका अनिशा ने बताया कि जिले भर के 144 टोलों में सौ से ज्यादा गतिविधियों के माध्यम से शनिवार को करीब पांच हज़ार जीविका दीदियों को जागरूकता अभियान के तहत जोड़ा गया है।

पूरे अभियान को लेकर समस्त जीविका कर्मी और कैडर सजग है और जिला प्रशासन तथा मद्ध निषेध विभाग का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। संध्या चौपाल, नुक्कड़ नाटक ,पीको प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्मों का प्रसारण और एक-एक करके हर घर को चिन्हित कर वैसे परिवारों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। समस्त जीविका कर्मी अभियान को सफल बनाने में पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

#Muzaffarpr #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.