Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 May : Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर के रामदयालु नगर में भीषण अग्निकांड कांड में कई घर जल गए और उनके दिनचर्या के सामान जल कर राख हो गए. इस अग्निकांड में हुए नुक्सान की भरवाई के लिए मुजफ्फरपुर नगर निगम के 22 पार्षदों ने मिलकर इस अग्निकांड में हुए नुकसान की भरपाई करने की एक कोशिश की है.

muzaffarpur news

Muzaffarpur ward councilors
muzaffarpur news
Muzaffarpur ward councilors

अग्निकांड के दर्द को कम करने की यह कोशिश आनेवाले दिनों में एक मिशाल साबित होगी और भविष्य में इस तरह के कार्यों के लिए सभी पार्षद और भी उत्साहित होकर पीड़ितों को मदद करने की कोशिश करेंगे.उनकी इस पहल की खबर जब टाउन डीएसपी राघव दयाल को पता चला तो सभी 22 पार्षदों को बुलाकर कलम देकर सम्मानित किया और 22 पार्षदों ने मिलकर डीएसपी राघव दयाल को चादर एवं फूल माला पहना स्वागत किया.

muzaffarpur news
Muzaffarpur Ward Councilors


आपको बता दें मुजफ्फरपुर के रामदयालु नगर में भीषण अग्निकांड कांड में हुई दर्दनाक घटना से जुड़े परिवार से 22 पार्षद मित्र ने मुलाकात की और उन परिवार के जरूरत की चीजों की व्यवस्था की. इस अवसर पर पार्षद और उनके समर्थक भी मौजूद रहे.

Advertisements

#Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.