Sports
Advertisements

Muzaffarpur Sports News 16 May : आज दिनांक 16 मई 2023 को 12:00 बजे अपराहन से महाविद्यालय क्रीडा परिषद के तत्वाधान में एलएस कॉलेज इंटर बैच बेडमिंटन महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता खेला गया । प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि कॉलेज की बैडमिंटन टीम ऊंचे स्तरों पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा कॉलेज प्रशासन के प्रयास सभी स्पर्धाओं में छात्रों की रुचि और प्रतिभागिता बढ़ी है।

एलएस कॉलेज इंटर बैच बेडमिंटन महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता
एलएस कॉलेज इंटर बैच बेडमिंटन महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता


इस अवसर पर क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र राय, उपाध्यक्ष डॉ एस एन अब्बास कैफ़ी , डॉ इम्तियाज,एवं महाविद्यालय के खेल प्रेमी ,कर्मी उपस्थित रहे।
बेडमिंटन मुकाबले में 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया l सभी खिलाड़ियों को 21 पॉइंट्स के 3—3 मैच का एक सेट खेलने का मौका दिया गया।

एलएस कॉलेज इंटर बैच बेडमिंटन महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता
एलएस कॉलेज इंटर बैच बेडमिंटन महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता


प्रथम चरण के बालक वर्ग मैच का परिणाम इस प्रकार रहा :
1. सत्यम कुमार स्नातकोत्तर कला द्वितीय वर्ष के छात्र ने दीपक कुमार स्नातक कला द्वितीय वर्ष के छात्र को 2-0 से हराकर सीधे सेट जीत लियाl
2. विवेक नारायण सिंह स्नातक विज्ञान प्रथम वर्ष के छात्र ने अर्णव आनंद स्नातक वाणिज्य प्रथम वर्ष के छात्र को 2-1 से हराकर सेट जीत लिया l
3. आदर्श राज 11वी विज्ञान के छात्र ने क्रान्ति कुमार 11वी विज्ञान के छात्र को 2-0 से हराकर सीधे सेट जीत लिया l

Advertisements
Muzaffarpur Sports News

4. मयंक कुमार स्नातक कला द्वितिय वर्ष के छात्र ने रूपक कुमार स्नातक विज्ञान द्वितीय वर्ष के छात्र को 2-0 से हरा दिया l

5. इकबाल मुआजम 11 वी विज्ञान के छात्र ने केशव कुमार कला दुतिय वर्ष के छात्र को 2-1 से हराकर सेट जीत लिया।
6. मोहित शर्मा 11 वी विज्ञान के छात्र ने धीरेंद्र कुमार स्नातक विज्ञान प्रथम वर्ष के छात्र को 2-1 से सेट हरा दिया l
7. साहित्य मनोज स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र ने एमडी आफताब कला दुतिय वर्ष के छात्र को 2-0 से हराकर सीधे सेट जीत लिया l

8. अंकित कुमार वाणिज्य तृतीय वर्ष के छात्र ने उत्सव कुमार स्नातक विज्ञान प्रथम वर्ष के छात्र को 2-0 से हराकर सीधे सेट जीत लिया l


ये सभी खिलाड़ी अगले चक्र के लिए क्वालीफाई किया।

बचे हुए प्रथम चक्र एवं अगले चक्र के मैच कल दिनाक 17 मई को सुबह 11 बजे से खेले जायेंगे l अनुपस्थित या विलंब से आने वाले खिलाड़ियों के विरुद्ध विपक्ष के खिलाड़ी को वॉक-ओवर देकर अगले चक्र में प्रवेश दे दी जायेगी l


इस आशय की जानकारी एल एस कालेज क्रीडा निदेशक महेंद्र प्रसाद ने दी।

#sportsnews #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.