Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 May : Muzaffarpur News आरडीएस कॉलेज की प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि 28.05.2023 (रविवार) को जल पुरुष एवं प्रख्यात पर्यावरणविद राजेंद्र सिंह जल संकट विषय पर अपना महत्वपूर्ण व्याख्यान देंगे। प्रश्नोत्तर सत्र में एनएसएस के छात्र एवं शिक्षकों से वे संवाद भी करेंगे। प्राचार्य ने जल पुरुष श्री राजेंद्र सिंह के संबंध में बताते हुए कहा कि वे मैग्सेसे सम्मान से सम्मानित दुनिया भर के उन 50 लोगों में शुमार हैं जिनके भरोसे धरती को बचाने का प्रयास चल रहा है। उनके अथक प्रयास से करीब सात हजार जोहड़ों के निर्माण से राजस्थान के एक हजार गांव पानी के मामले में खुशहाल हो उठे। देश की ऐसी दर्जनों नदियों को उन्होंने पुनर्जीवित किया है जो उन क्षेत्रों के लोगों की ‘लाइफ लाइन’ मानी जाती है।

Muzaffarpur News


उन्होंने सबसे पहले 1980 के दशक में पानी के संकट पर काम करना शुरू किया था। उन्होंने बारिश के पानी को धरती के भीतर पहुंचाने की प्राचीन पद्धति को ही आधुनिक तरीके से अपनाया। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए गांव के लोग जुड़ते चले गए और कारवां बढ़ता गया। इसी कारवां का नाम है “तरुण भारत संघ”। जल पुरुष राजेंद्र सिंह की मुहिम आज समूचे भारत में फैल चुकी है। उनको स्टॉकहोम में पानी का नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले “स्टॉकहोम वाटर प्राइज” से भी नवाजा जा चुका है।

राजेंद्र सिंह का जन्म 6 अगस्त 1959 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के डौला गांव में हुआ था। उन्होंने आयुर्विज्ञान में डिग्री हासिल की। हाल ही में राजेंद्र सिंह ने “ऑल वेदर रोड” के नाम पर हिमालय के क्षेत्र में हो रहे अंधाधुध कटाव और मलबे के वैज्ञानिक निस्तारण पर आपत्ति जताई और बड़े खतरे की ओर संकेत किया है।

Advertisements

#rdscollege #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.