Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 May : Bihar University News लंगट सिंह कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग और बीआरए बिहार विश्वविद्यालय पीजी दर्शनशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रो शशिभूषण प्रसाद सिन्हा स्मृति व्याख्यानमाला में योग : ए होलोस्टिक वे ऑफ लाइफ विषय पर व्याख्यान आयोजित की गई. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय, मुख्य वक्ता पीजी दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष सह मानविकी के डीन प्रो हरिनारायण पाण्डेय, वरिष्ट शिक्षाविद प्रो प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व आईएएस डॉ संजय कुमार सिन्हा और आईक्यूएसी समन्वयक प्रो राजीव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से हुआ.

Seminar in LS college
Seminar in LS college

स्वागत प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि प्रो शशिभूषण प्रसाद सिन्हा कि स्मृति में व्याख्यानमाला का आयोजन कॉलेज और दर्शनशास्त्र विभाग के लिए गौरव की बात है. प्रो सिन्हा का प्रभावशाली विराट व्यक्तित्व था और भारतीय दर्शन को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर स्थापित करने में उनकी महती भूमिका रही है. दर्शनशास्त्र में उनके द्वारा लिखी पुस्तके आज भी दर्शन के छात्रों का मार्गदर्शन कर रही है.

Seminar in LS college
Seminar in LS college

मुख्यवक्ता प्रो हरिनारायण पांडे

मुख्यवक्ता प्रो हरिनारायण पांडे ने जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग एक समग्र विज्ञान है जो किसी के मन और शरीर के बुनियादी और जटिल सिद्धांतों और जीवन के चरणों की परस्पर संबद्धता को दर्शाता है. योग से जिसमें शरीर, मन और आत्मा तीनों को एक साथ लाने का काम होता है.

Advertisements

विशिष्ट अतिथि और प्रो शशिभूषण प्रसाद सिन्हा के पुत्र पूर्व आईएएस डॉ संजय कुमार सिन्हा ने प्राचार्य और दर्शनशास्त्र विभाग का इस विशेष व्याख्यान श्रृंखला के लिए धन्यवाद देते हुए कॉलेज के दर्शनशास्त्र के छात्रों के लिए प्रो शशिभूषण प्रसाद सिन्हा छात्रवृति की घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि दर्शनशास्त्र के स्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में टॉप 3 छात्रों को प्रतिमाह 3000 रुपए एक वर्ष तक छात्रवृति प्रदान की जाएगी. इस घोषणा पर प्राचार्य और मौजूद लोगों ने उनका धन्यवाद किया.

Seminar in LS college
Seminar in LS college

प्रो प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि प्रो शशिभूषण प्रसाद सिन्हा दर्शनशास्त्र के अंतरराष्ट्रीय ख्याति के विद्वान थे. कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार ने किया. कार्यक्रम में पीजीडीएस कार्यक्रम में उत्तीर्ण छात्रों को प्रमाणपत्र भी वितरित किया गया. मौके पर डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ इम्तियाज, राहुल कुमार, ऋषि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

#lscollege #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.