Muzaffarpur News

Muzaffarpur News अवकाश प्राप्त प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार सिंह के निधन पर आरडीएस कॉलेज में शोक सभा।

Advertisements

Muzaffarpur 28 June :Muzaffarpur News आरडीएस कॉलेज इतिहास विभाग के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार सिंह के निधन पर प्राचार्य कक्ष में शोक सभा की गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि डॉ अशोक बाबू आरडीएस कॉलेज में 14.09.1964 को अपनी सेवा का शुभारंभ किये थे। 31.01.1995 को वे सेवा से मुक्त हुए थे।

अवकाश प्राप्त प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार सिंह के निधन पर आरडीएस कॉलेज में शोक सभा।
अवकाश प्राप्त प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार सिंह के निधन पर आरडीएस कॉलेज में शोक सभा।

31 वर्षों तक सेवा

लगभग 31 वर्षों तक उन्होंने एक अच्छे और अनुशासित शिक्षक के रूप में अपनी सेवा देने का काम किया। वे छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से पूरा कॉलेज परिवार शोक संतप्त है। ईश्वर से कामना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले और परिवार को संबल।

शोक संवेदना


शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में इतिहास के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ संजय सुमन, डॉ एम एन रजवी, डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, डॉ राजीव कुमार, डॉ अजमत अली, डॉ ललित किशोर, डॉ मनीष कुमार शर्मा, श्री पंकज भूषण, श्री शैलेंद्र चौधरी, श्री विजय कुमार, श्री आशीष रंजन, श्रीमती सोनी वर्मा, श्री कार्तिक पूर्णेन्दु, मनीष कुमार, दीपक कुमार, श्री रविंद्र मिश्रा मौजूद थे।

#muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.