www.goltoo.in

Degree College Aurai में आयोजित हुआ “विद्यार्थी सहयोग शिविर”, छात्रों को सरकारी पहल से जुड़ने की अपील

August 25, 2026 | by Goltoo

WhatsApp Image 2026-08-25 at 10.16.52 PM

Aurai/Muzaffarpur 25 August : राजकीय डिग्री महाविद्यालय औराई (Degree College Aurai) में सात निश्चय-3 के तहत विद्यार्थी सहयोग शिविर हुआ। 22 सितंबर को फिर लगेगा शिविर, छात्रों की समस्याओं पर होगा फोकस।

Degree College Aurai “विद्यार्थी सहयोग शिविर”

राजकीय डिग्री महाविद्यालय औराई (Degree College Aurai) में आज बिहार सरकार द्वारा संकल्पित सात निश्चय योजना भाग-3 के अंतर्गत शैक्षणिक गुणवत्ता में बढ़ोतरी के लिए संचालित महात्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का प्राथमिक चरण सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा ने कार्यक्रम को छात्रों के लिए एक सुअवसर बताया । उन्होंने अपने संबोधन में सरकार की इस पहल को महाविद्यालय स्तर पर छात्रों की समस्याओं के निष्पादन की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया और विद्यार्थियों को इस योजना से लाभ उठाने के साथ ही महाविद्यालय के प्रति अपनी जिम्मेदारी का ध्यान रखने की अपील की ।

Degree College Aurai “विद्यार्थी सहयोग शिविर”
Degree College Aurai “विद्यार्थी सहयोग शिविर”

इस अवसर पर बिहार सरकार के नोडल पदाधिकारी जिला कृषि विपणन अधिकारी, मुज़फ्फ़रपुर श्री प्रत्यूष कुमार ने इस योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को अधिकाधिक संख्या में भागीदारी के लिए प्रेरित किया । महाविद्यालय नोडल पदाधिकारी डॉ. देवानन्द राजू यादव ने बिहार सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल “विद्यार्थी सहयोग शिविर” की तकनीकी पहलुओं से सबको अवगत कराया ।

Degree College Aurai “विद्यार्थी सहयोग शिविर”
Degree College Aurai “विद्यार्थी सहयोग शिविर”

कार्यक्रम का संचालन और अतिथि स्वागत महाविद्यालय की शिक्षिका डॉ. वैशाली खांडेकर और रिया दुबे ने किया । धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सरोज कुमार ने किया ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी नवनियुक्त शिक्षक, श्री किशन कुमार (सहायक निदेशक, जिला कृषि कार्यालय, मुज़फ्फ़रपुर), औराई थाना एसएचओ श्री मनीष कुमार सिन्हा, प्रधान सहायक प्रवीण प्रांजल और बड़ी संख्या में छात्र/छात्राओं ने भागीदारी की ।

नोडल पदाधिकारी ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को आयोजित होना है । आगामी 22 सितम्बर को “विद्यार्थी सहायता शिविर’ पुनः आयोजित की जाएगी ।

RELATED POSTS

View all

view all