Muzaffarpur News

Muzaffarpur News डॉ. विकास कुमार बनाये गए रामेश्वर चथेरू महाविद्यालय सकरा के नए प्रभारी प्राचार्य

Advertisements

Muzaffarpur 30 June : Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर जिले के रामेश्वर चथेरू महाविद्यालय, सकरा के नए प्रभारी प्राचार्य डॉ.विकास कुमार को बनाया गया है। आपको बता दें कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.शंकुतला कुमारी का कार्यकाल 30 जून 2023 को समाप्त हो रहा था. इसके मद्देनजर कुलसचिव कार्यालय द्वारा अधिसूचना जारी कर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष व वर्तमान बर्सर डॉ. विकास कुमार को प्रभारी प्राचार्य का पदभार दिया गया है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शकुंतला कुमारी ने डॉ. विकास कुमार को पदभार ग्रहण कराते हुए
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शकुंतला कुमारी ने डॉ. विकास कुमार को पदभार ग्रहण कराते हुए


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शकुंतला कुमारी ने डॉ. विकास कुमार को पदभार ग्रहण कराते हुए महाविद्यालय को और ऊँचाई तक ले जाने हेतु शुभकामनाएं दी। डॉ. विकास कुमार ने पदभार ग्रहण कर आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ.बलराम कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ.प्रमोद कुमार राम,डॉ. शांतनु कुमार, डॉ. सीधेश्वर झा,डॉ. प्रणव प्रेमी,डॉ. कायनात तब्बसुम,डॉ. मंजरी दुबे,डॉ. संतोष कुमार,डॉ. प्रियंका कुमारी,अरित्रा कुमारी एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी श्री सौम्या प्रवीण,श्री प्रदीप कुमार पोद्दार,डॉ. रवि कुमार, श्री अखिलेश कुमार के साथ श्री राकेश कुमार, श्री मती बेबी कुमारी,श्री सूरज कुमार,श्री महेश्वर महतो,श्री ठाकुर व सैकड़ों छात्र /छात्राओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

#Biharuniversity #universitynews #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.