www.goltoo.in

Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर में लोहार कल्याण समिति के प्रदेश कार्यालय का उदघाटन

September 17, 2023 | by Goltoo

lohar (1)

Muzaffarpur 17 September : Muzaffarpur News लोहार कल्याण समिति के प्रदेश कार्यालय का उदघाटन आज दिनांक 17 सितंबर 2023 को मुजफ्फरपुर जिला के कच्ची पक्की में लोहार कल्याण समिति के प्रदेश कार्यालय का विधिवत् उद्घाटन हुआ। उद्घाटन से पूर्व भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया ।

Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर में लोहार कल्याण समिति के प्रदेश कार्यालय का उदघाटन
Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर में लोहार कल्याण समिति के प्रदेश कार्यालय का उदघाटन

Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर में लोहार कल्याण समिति के प्रदेश कार्यालय का उदघाटन

प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया की सरकार एवं न्यायालय से पत्राचार करने के लिए एक प्रदेश कार्यालय का होना अति आवश्यक था इसलिए मुजफ्फरपुर में आज से लोहार कल्याण समिति का प्रदेश कार्यालय विधिवत रूप से कार्य करना शुरू कर दिया। मुजफ्फरपुर के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता एवं लोहार कल्याण समिति के कानूनी सलाहकार श्री राधेश्याम ठाकुर ने बताया कि जब तक पटना में स्थायी प्रदेश कार्यालय बन नहीं जाता है तब तक जिला कार्यालय से ही लोहार कल्याण समिति का सारा समाजिक एवं न्यायिक कार्य होंगे।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री शिव प्रसाद शर्मा, नगर सचिव श्री अरूण कुमार, पिंटू कुमार, अरविन्द शर्मा, प्रकाश ठाकुर, प्रभात ठाकुर, मुकेश शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, विवेक विश्वकर्मा, अमरेंद्र ठाकुर, जयेश कुमार, संजय शर्मा, दिनेश शर्मा, राघवेंद्र ठाकुर, प्रवीण कुमार शर्मा, पारस शर्मा, दिवाकर शर्मा, संतोष शर्मा, सतेंद्र कुमार शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

#Muzaffarpur #news

RELATED POSTS

View all

view all