Headlines

Lohia College Muzaffarpur में “भारत और विदेश में विज्ञान में अनुसंधान और कैरियर के अवसर” विषय पर व्याख्यान

Advertisements

Muzaffarpur 19 October : आज 19 दिसंबर 2023 को डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुज़फ़्फ़रपुर Lohia College Muzaffarpur में महाविद्यालय भौतिकी एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “भारत और विदेश में विज्ञान में अनुसंधान और कैरियर के अवसर” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

Lohia College Muzaffarpur में व्याख्यान

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हैदराबाद विश्वविद्यालय, हैदराबाद के प्रो. इरफान अहमद काज़ी का महाविद्यालय की तरफ से फूल-गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। प्रो. इरफान ने आने वक्तव्य में विषय-वस्तु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के युग में विज्ञान सर्वोपरि है। जिसकी कल्पना भी हमने कभी ना कि हो, आज वह सब हो रहा है. मशीन की मदद से ज़मीन से लेकर आसमान तक को छुआ जा रहा और दो बूंद रासयानिक पदार्थ से जान बचायी जा रही. उन्होंने कहा कि हमारा रिश्ता विज्ञान से हर काम में जुड़ा हुआ है,सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक इसका ही सहारा रहता है. अतः इसमें कोई दोराय नहीं कि वर्तमान और भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान और अवसर की अपार संभावनाएं मौजूद है।

SKJ Law College
Lohia College Muzaffarpur


इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स के डॉक्टर रफ़ी अंसारी ने बच्चों को बताया की शुरुआती दौर में बढ़ाई के कितने स्तर होते हैं और हर स्तर को किस तरह से पार किया जा सकता है उसके बाद डॉ श्वेता झा, डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी ने मुख्य वक्ता डॉ इमरान अहमद गाजी का परिचय दिया और उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया कि वह हैदराबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं उन्होंने अपनी पोस्ट-डॉ. की डिग्री कोलोराडो यूनिवर्सिटी यूनाइटेड स्टेट्स से की है, और उनका मुख्य काम चावल और लेट ब्लाइट डिजीज के ऊपर जेनेटिक लेवल पर किया गया है उनका संबोधन हमारे बच्चों के लिए काफी प्रेरणादायक और सूचनाप्रद है।


धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आशुतोष सिंह ने किए। कार्यक्रम में डॉ. कुमारी रेखा, डॉ. गीता कु. कंधवे, डॉ. एच. पी. यादव, प्रो. मुकेश कुमार सरदार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. शिला कुमारी, डॉ. अनामिका, डॉ. अबुजर अली, डॉ. एस. के. आर्या, डॉ. रश्मि रेखा, डॉ. गंगा दास, डॉ. संजीव, डॉ. विकास, रीना देवी, नीलू देवी, संजीव रंजन छात्र-छात्राओं में मोना कुमारी, उदय, काजल, फातिमा फरहीन, रोहित, राजू, सहनीला कौसर, मो.कादिर, ममता, पंकज, हर्षवर्धन सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहें।

#Muzaffarpur #news