Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 November : Chhath Puja के अवसर पर अतिथि प्राध्यापकों को दो महीने का अग्रिम वेतन मिलने पर ‘अतिथि प्राध्यापक संघ’ ने हर्ष व्यक्त किया है। कोषाध्यक्ष सह प्रवक्ता डॉ गुंजन कुमार ने बताया कि विगत चार महीने से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण सभी अतिथि प्राध्यापक आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे थे।

संघ के प्रयास पर राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय को निर्देशित किया कि आंतरिक स्रोत से सभी अतिथि प्राध्यापकों को दो महीने का अग्रिम भुगतान किया जाए। राज्य सरकार के अग्रिम भुगतान के पत्र के आलोक में कुलसचिव डॉ संजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अतिथि प्राध्यापकों को दो महीने का अग्रिम राशि भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माननीय कुलसचिव महोदय के इस प्रयास पर अतिथि प्राध्यापक संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया है।


वहीं संघ ने कुलसचिव महोदय से आग्रह किया है कि हटाए गए हिंदी के अतिथि प्राध्यापकों को जल्द से जल्द पुनः बहाल किया जाए। संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर, महासचिव डॉ राघव कुमार, सचिव डॉ नितेश कुमार, डॉ मणि भूषण, डॉ रंजीत कुमार, डॉ अफरोज, डॉ बिरजू कुमार सिंह, डॉ महेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ दिगंबर झा, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ शांतनु, डॉ रवि भूषण, डॉ विपिन कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ चंद्रशेखर, डॉ अविनाश कुमार आदि ने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है।

Advertisements

#Biharuniversity #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.