www.goltoo.in

K.K. Pathak के निर्देशों पर बिहार के 58 शिक्षकों का वेतन बंद

November 22, 2023 | by Goltoo

news-2-1

Muzaffarpur 22 November : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव K.K. Pathak के निर्देशों पर बिहार के 58 शिक्षकों का वेतन बंद किया गया. मुजफ्फरपुर जिले के 15 प्रखंडों के 58 टीचर्स का वेतन बंद कर दिया है. बिना किसी सूचना के गैरहाजिरअनुपस्थित रहने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की है.

K.K. Pathak


मोतीपुर 15 , मीनापुर 10, बंदरा में 1, साहेबगंज में 4, कटरा में 4, पारू में 2, मुरौल में 5, सकरा में 2, सरैया में 2, मुसहरी में 2, बोचहां में 1, मड़वन में 1, कुढ़नी में 5, कांटी में 3, औराई में 1 शिक्षक समेत कई प्रखंडों में शिक्षक गैरहाजिर पाए गये.


इन सभी शिक्षकों को तीन दिनों के अंदर स्पष्ट कारण बताने का आदेश दिया गया है. समय पर स्पष्टीकरण का जवाब नहीं मिलता है तो फिर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
आपको बता दें सबसे अधिक मोतीपुर में 15 और मीनापुर के 10 शिक्षक गायब मिले हैं.

#Muzaffarpur #kkpathak #news

RELATED POSTS

View all

view all