National News
Advertisements

भारत सरकार का अपने छात्रों से यूक्रेन छोड़ने की सलाह


भारत सरकार ने अपने छात्रों को भारत सरकार ने यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है पर छात्रों की वापसी आसान है.भारतीय दूतावास ने भारतीय छात्रों को स्वदेश लौटने की सलाह दी है.ये सलाह रूस और यूक्रेन के बीच संभावित लड़ाई को देखते हुए दी गई है.


रूस के आक्रमण की आशंका के बीच, भारत ने एक सलाह में कहा, “जिन भारतीय छात्रों का प्रवास आवश्यक नहीं है, वे अस्थायी रूप से छोड़ने पर विचार कर सकते हैं”

Advertisements


एडवाइजरी में लिखा है -“यूक्रेन में मौजूदा स्थिति की अनिश्चितताओं के मद्देनजर, यूक्रेन में भारतीय नागरिक, विशेष रूप से जिन छात्रों का प्रवास आवश्यक नहीं है, वे अस्थायी रूप से छोड़ने पर विचार कर सकते हैं।”

इसमें कहा गया है, “भारतीय नागरिकों को भी यूक्रेन के भीतर सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।”

Ukrain -Twitter Image

उक्रेन में भारतीय छात्रों में डर का माहौल है.खरकिव यूनिवर्सिटी एक नामी यूनिवर्सिटी है है जहाँ अनेक भारतीय पढाई कर रहे हैं उनका कहना है स्तिथि सामान्य है पर दर का महल दिखाई दे रहा है. फ्लाइट का किराया भी तीन गुना से ज्यादा हो गया है। छात्रों ने बताया कि 70 हजार का किराया अचानक से 2 लाख के करीब पहुंच गया है। अकेले खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में ही दो हजार छात्र हैं। करीब 20 हजार भारतीय छात्र यूक्रेन में हैं जिनकी वापसी अचानक संभव नहीं है.

#ukrain #indianstudentinukrain

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.