Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 25 November : Bihar University News रामदयालु सिंह महाविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के वरिष्ठ शिक्षक सह परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने डॉ जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज का निरीक्षण किया।

कला, विज्ञान एवं कॉमर्स संकाय के वर्ग संचालन एवं प्रायोगिक कक्षा का अवलोकन किया। इसके साथ ही आधारभूत संरचना, शिक्षक पंजी, कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी, कैशबुक आदि का भी निरीक्षण किया। डॉ राजीव ने कहा कि राजभवन व सरकार की तरफ से 75% उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा गया है। इस दिशा में गंभीरता से पहल की जानी चाहिए।

Bihar University News डॉ जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज का निरीक्षण
Bihar University News डॉ जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज का निरीक्षण

प्राचार्य डॉ विनोद कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार, राजभवन व विश्वविद्यालय के निर्देशों का पालन शत- प्रतिशत सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान दिए गए सुझावों पर त्वरित गति से पहल की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य के साथ-साथ सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisements

#muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.