Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 March : RDS College में कैरियर गाइडेंस पर सेमिनार का आयोजन किया गया. जीएनआईओटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज ग्रेटर नोएडा द्वारा “कैरियर गाइडेंस: व्हाट आफ्टर ग्रेजुएशन”विषय पर आयोजित सेमिनार में कैरियर परामर्शी संस्थान आमगोला स्थित “द डिवाइन” के निदेशक अमित कुमार के संयोजकत्व में सेमिनार का आयोजन कर उपस्थित छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु उत्तम संस्थान में नामांकन के लिए प्रेरित किया।

RDS College में सेमिनार

RDS College में कैरियर गाइडेंस पर सेमिनार का आयोजन
RDS College में कैरियर गाइडेंस पर सेमिनार का आयोजन

सेमिनार में संस्थान के डीन (परीक्षा) डॉ निशांत कुमार सिंह एवं आउटरीच के क्षेत्रीय प्रमुख राजेश कुमार झा ने उपस्थित छात्रों एवं अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि अधिकतर छात्र ग्रेजुएशन करने के बाद चिंतित रहते हैं कि उन्हें कौन सा करियर अपनाना चाहिए। इस संदर्भ में ‘द डिवाइन’ के निदेशक अमित कुमार ने बताया कि छात्रों को लगातार इस संदर्भ में सलाह दिया जाएगा। कोई भी छात्र उनके कार्यालय से संपर्क कर गाइडेंस ले सकता है।

कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य पर विचार रखा और कहा कि गाइडेंस के अभाव में बच्चे गलत संस्थान में नामांकन ले लेते हैं, इसलिए कैरियर गाइडेंस के लिए उपर्युक्त संस्थान द्वारा लगातार करियर काउंसलिंग की जाएगी।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.