Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 4 July : भारतीय टारगेटबॉल संघ के आम सभा की बैठक में दिलमोहन झा को Targetball Game में ईस्ट जोन का चेयरमैन नियुक्त किया गया।

Targetball Game दिलमोहन झा

Targetball Game में दिलमोहन झा बने ईस्ट जोन के चेयरमैन
Targetball Game में दिलमोहन झा बने ईस्ट जोन के चेयरमैन

भारतीय टारगेटबॉल संघ के महासचिव डॉ सोनू शर्मा ने पत्र निर्गत करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार का टारगेटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवम बेहतर खेल विकास के कारण दिलमोहन झा को यह जिम्मेदारी दी गई है इनके जिम्मे बिहार सहित झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, मणिपुर,सहित सभी पूर्वोत्तर क्षेत्र में टारगेटबॉल खेल का विकाश करना उनका लक्ष्य होगा।

दिलमोहन झा ने बताया कि फेडरेशन द्वारा मेरे ऊपर विश्वास का शुक्रगुजार हूं। उपलब्धि पर जिला खेल संयोजक अनिल कुमार सिन्हा, खेल निदेशक एल एस कॉलेज महेंद्र प्रसाद, खेल निदेशक आर डी एस कॉलेज डॉ रवि कुमार, जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज कुमार, चेस के अंतर्राष्ट्रीय आयोजक राजीव कुमार सिन्हा, हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ फिरोजुद्दीन फैज, सनशाइन स्कूल के शरीरक शिक्षक रागनी ठाकुर, जैतपुर स्कूल के शारीरिक शिक्षक अभिषेक अभिमन्यु, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान आकाश, पूर्व कोच गौरव कुमार एवम सभी जिला सचिव ने बधाई दी।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.