Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में भारती जूनियर ने फ्रेंड्स इलेवन को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

आज खेले गए मैच में फ्रेंड्स इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जो पूरी तरह गलत साबित हुआ।फ्रेंड्स इलेवन ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 17 ओवर में 50 रन बनाकर ऑल आउट हो गई फ्रेंड्स इलेवन के तरफ से आरजू ने 12 एवं अनुज ने 12 रन बनाए इन दोनों के अलावा उनका कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक भी नहीं पार कर सका।

गेंदबाजी में भारती जूनियर के तरफ से विशाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक चार विकेट झटके वही कैफ ने तीन राहुल किशोर,रोबिंश एवं कृश्नगौरव ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Advertisements
All Images- by goltoo

जवाब मैं खेलने उतरी भारती जूनियर की टीम ने 10 ओवर में ही 2 विकेट खोकर जीत के लिए 51 रन बना लिए। भारती जूनियर के तरफ से ओपनर बल्लेबाज आदित्य ने नाबाद 24 रन बनाए वही कृष्ण गौरव ने 13 रन बनाए।

Fielders in Action -by goltoo

गेंदबाजी में फ्रेंड्स इलेवन के तरफ से नीतीश कुमार ने दो एवं अमित ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच भारती जूनियर के विशाल को दिया गया।

इस मैच के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अपार मनोज कुमार थे।

जबकि स्कोरर की भूमिका में आदित्य गौरव एवं रोशन कुमार मौजूद थे।


कल का मैच: चैम्पियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी बनाम बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी

#cricket #muzaffarpur #muzaffarpurdistricleague

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.