www.goltoo.in

Asav Hospital Cup Chess Championship 2023

December 23, 2023 | by Goltoo

chess22

Muzaffarpur 23 December : Asav Hospital Cup Chess Championship 2023 आसव हॉस्पिटल बिहार स्टेट टीम चेस चैंपियनशिप 2023,जो 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक स्थानीय आदर्श छात्रावास कलमबाग चौक के सभागार में ,जो अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में तथा मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के द्वारा आयोजित किया गया।

Asav Hospital Cup Chess


जिसका आज 23 दिसंबर दूसरा दिन टीम चैंपियनशिप ओपन और महिला वर्ग का तीसरा और चौथा राउंड खेला गया।।इसके आयोजन सचिव गुड्डू शाही , संघ के उपाध्यक्ष श्री रवि शंकर कुमार *अखिल बिहार शतरंज संघ के सदस्य हिमांशु कुमार और अन्य के देख रेख में आज दो राउंड संपन्न हुआ।चीफ आर्बिटर आशीष कुमार पटना और सीनियर आर्बिटर मो.इकबाल आलम रहे। इस प्रतियोगिता में 20 जिले से 30 टीमों ने भाग लिया।

Asav Hospital Cup Chess Championship 2023
Asav Hospital Cup Chess Championship 2023


बिहार के टॉप रेटेड खिलाड़ी विपल सुभासी ,सुधीर सिन्हा,राहुल कुमार ,रूपेश वी रामचंद्रन,विवेक शर्मा,मरियम फातमा, अभिषेक सोनू का निरंतर उम्दा प्रदर्शन जारी है।
ओपन वर्ग , चौथे चक्र के बाद का परिणाम इस प्रकार रहा—-
*1मुजफ्फरपुर A
2) पटना A
3)पटना B
4)आरा
5)छपरा
6)मुजफ्फरपुर C
7)पटनाC
8)मुजफ्फरपुर H
9)मुजफ्फरपुर E
और 10) वे स्थान पर बेगूसराय की टीम रही।

  • महिला वर्ग में तीसरे चक्र के समाप्ति के बाद लगभग ऐसी संभावना दिख रही है की मुजफ्फरपुर A टीम विजेता बन सकती है, और दूसरे स्थान के लिए मुजफ्फरपुर C और बेगूसराय के बीच खेली जाने वाली बाजी पर निर्भर करता है की दूसरे स्थान पर कौन सी टीम रहेगी।
    कल 24 दिसंबर को अंतिम राउंड की बाजी खेलने के पहले महिला वर्ग के टॉप 5 का परिणाम इस प्रकार रहा
    1)मुजफ्फरपुर A
    2) मुजफ्फरपुर B
    3)बेगूसराय
    4) मुजफ्फरपुर E
    5)मुजफ्फरपुर D की टीम
    अंतिम चक्र कल सुबह 09 बजे से खेला जाएगा*।
    उसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह 02 बजे से आयोजित किया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all