Headlines

Swami Vivekanand Jayanti ऑनलाइन गूगल मीट वेबीनार का आयोजन

RDS College
Advertisements

Muzaffarpur 12 January : आज Swami Vivekanand Jayanti स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर थिंक बिहार रिसर्च फाऊंडेशन और लंगट सिंह महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में ऑनलाइन गूगल मीट पर वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसका टॉपिक बिहार के नव निर्माण में युवाओं की भूमिका रहा।

शरीर अगर ज्ञान है तो बिहार उसकी आत्मा है :- प्रोफेसर मानसदीप ब्रह्मचारी

Swami Vivekanand Jayanti

आज स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर थिंक बिहार रिसर्च फाऊंडेशन और लंगट सिंह महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में ऑनलाइन गूगल मीट पर वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसका टॉपिक बिहार के नव निर्माण में युवाओं की भूमिका रहा।

कार्यक्रम का संचालन सरस्वती वंदना के साथ सुश्री शुभ ने किया, स्वागत भाषण श्री कुलभूषण जी निर्देशक थिंक बिहार रिसर्च फाऊंडेशन, विषय परिचर्चा राजेश्वर कुमार संयोजक भारतीय भाषा मंच शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ब्रम्हचारी मनसदीप श्री रामकृष्ण मठ और मिशन, बेलूर मठ के ब्रम्हचारी हैं | वर्त्तमान में वे रामकृष्णा मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट के स्कूल ऑफ़ बायोलॉजिकल साइंस के सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं | कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ ओमप्रकाश राय प्राचार्य लंगट सिंह महाविद्यालय और कार्यक्रम के संयोजक डॉ विकास कुमार सहायक प्राध्यापक विमेंस कॉलेज पटना और आशुतोष कुमार ने किया।


इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण करते हुए श्री कुलभूषण जी ने बताया कि थिंक बिहार रिसर्च फाउंडेशन का गठन का उद्देश्य है कि बिहार के पुराने गौरव को पुनः प्राप्त करना और विश्व पटल पर बिहार का पुनः निर्माण करना है। मुख्य वक्ता डाॅ राजेश्वर जी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है इस अवसर पर आयोजित बिहार के नवनिर्माण में युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है । बिहार के नवनिर्माण की परिकल्पना हम तब तक नहीं कर सकते जब तक यहां के युवा अपने आप को स्वयं से नहीं बदले किसी भी राज्य को बदलने के लिए वहां के युवा को बदलना बहुत जरूरी होता है ।

Swami Vivekanand Jayanti ऑनलाइन गूगल मीट वेबीनार का आयोजन
Swami Vivekanand Jayanti ऑनलाइन गूगल मीट वेबीनार का आयोजन

स्वामी जी अपने यौवन काल की 10 साल में पूरे विश्व को अपने ज्ञान से प्रकाशित कर दिया था उनका 10 साल राष्ट्र के निर्माण में और व्यक्तित्व के विकास में रहा वह भारत के परंपरागत संस्कृति को बहुत महत्वपूर्ण मानते थे स्वामी जी ने कहा था कि युवा का परिवर्तन शिक्षा द्वारा ही संभव है उन्होंने बताया कि बिहार में 58 पर्सेंट आबादी 25 वर्ष की कम आयु के लोगों की है स्वामी जी ने कहा था कि वह शिक्षा किसी काम का नहीं जो लोगों को आत्मनिर्भर स्वालंबी ना बनाएं ।

बिहार के नव निर्माण में युवाओं को आत्मनिर्भर बनना बहुत ही आवश्यकता है आज बिहार पुरे भारत का सबसे बड़ा मजदूर निर्गत करने वाला राज्य बन चुका है जो बहुत खेदनीय है यहां के बच्चे जब पढ़ना शुरू करते हैं तो इसलिए पढ़ते हैं कि उनका नौकर बनना है या तो वह शिक्षा ग्रहण करके सरकारी नौकर बनना चाहते हैं नहीं तो किसी मल्टी कंपनी में और फिर जो नहीं पढ़ते हैं वह साधारण किसी कंपनी में कार्य करते हैं यह मानसिकता गलत है जब तक यहां के लोग अपने आप को मालिक नहीं बनाने के लिए कार्य करेंगे तब तक पुनः निर्माण संभव नहीं है इसलिए बहुत जरूरी है कि अपने आप को स्वालंबी और आत्मनिर्भर करना।

Swami Vivekanand Jayanti स्वामी विवेकानंद जयंती

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर ब्रह्मचारी श्री मानस दीप जी ने बताया कि शरीर अगर ज्ञान है तो बिहार आत्मा है उन्होंने बताया कि स्वामी जी ने चरित्र पर बहुत बड़ा काम किया जब तक हम अपने चरित्र को नहीं बदलेंगे तब तक विकास संभव नहीं है और जब स्वयं का विकास संभव नहीं है तो फिर हम राष्ट्र का विकास नहीं कर सकते हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि हमें चरित्रवान बनना। स्वामी जी के विचार से जीवन में संघर्ष का बड़ा महत्वपूर्ण स्थान है व्यक्ति को पग -पग पर संघर्ष करना पड़ता है यदि संघर्ष में सफलता प्राप्त करनी है तो व्यक्ति को तन- मन से बलवान होना चाहिए और बिहार के नव निर्माण के लिए अपने लक्ष्य को बिहार के प्रति समर्पण के भावना से कार्य किया जाए तभी संभव है ।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आशुतोष ने बताया कि बिहार के पूर्व गौरवशाली इतिहास को लौटाने के लिए हम लोग को कार्य करना है। बिहार की भूमि ज्ञान की भूमि रही है यहां नालंदा जैसे विश्वविद्यालय और लिच्छवी जैसे गणराज्य पूरे विश्व को ज्ञान और गणतंत्र की शिक्षा दिया है। इस कार्यक्रम में सिवान छपरा गोपालगंज के प्रभारी मनीष कुमार और युवा टीम के अमन प्रकाश अनमोल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

#swami_vivekanand_jayanti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *