Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 12 January : विश्वविद्यालय एवं सभी कॉलेजों के शिक्षक और कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहते हुए Bihar University विश्वविद्यालय परिसर में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया.

Bihar University

शिक्षक एवं कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हो रहा है हनन

-डॉ संजय कुमार सिंह

Advertisements

Bihar University News

सीतामढ़ी, बेतिया, मोतिहारी, वैशाली एवं मुजफ्फरपुर जिले से आए हजारों शिक्षक एवं कर्मचारियों ने एलएस कॉलेज से पैदल मार्च करते हुए विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर धरना दिया।
शिक्षा विभाग के कतिपय अधिकारियों द्वारा शिक्षकों-कर्मचारियों की अभिव्यक्ति की आजादी एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया ।

Bihar University शिक्षकों और कर्मचारियों का विश्वविद्यालय परिसर में रोषपूर्ण प्रदर्शन
Bihar University शिक्षकों और कर्मचारियों का विश्वविद्यालय परिसर में रोषपूर्ण प्रदर्शन

शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के खिलाफ जारी दर्जनों पत्र और वेतन-पेंशन आदि रोकने संबंधी पत्र को वापस लेने की मांग की है।


अनुदानित एवं अतिथि शिक्षकों की सेवा स्थाई और समायोजित हो।
शिक्षकों और कर्मियों के सभी तरह के बकाए का भुगतान जल्द से जल्द विश्वविद्यालय स्तर पर हो।

Bihar University शिक्षकों और कर्मचारियों का विश्वविद्यालय परिसर में रोषपूर्ण प्रदर्शन
Bihar University शिक्षकों और कर्मचारियों का विश्वविद्यालय परिसर में रोषपूर्ण प्रदर्शन

सभा को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में शिक्षक एवं कर्मचारियों के मौलिक अधिकार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन हो रहा है। शिक्षक एवं कर्मचारी संघ पर पाबंदी लगाना असंवैधानिक है। हाल में सरकार द्वारा जारी पत्र शिक्षक एवं कर्मचारियों के मान सम्मान पर आघात करता है। यदि मांगों पर सरकार गंभीरतापूर्वक विचार नहीं करती है तो आगे संघर्ष जारी रहेगा।

इस बाबत 16 तारीख को राज्य समन्वय समिति फैसला लेने का काम करेगी।

सभा को संबोधित करने वालों में एमएलसी संजय कुमार सिंह के साथ-साथ, विश्वविद्यालय कर्मचारी परिसंघ, नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अंजन घोष, डॉ अनिल ओझा, डॉ सतीश कुमार राय, डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ अरुण कुमार, राघवेंद्र सिंह, डॉ धनंजय सिंह, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, बूटा,बूस्टा, विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ, अनुदानित डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संघ, अनुदानित इंटर महाविद्यालय शिक्षा एवं कर्मचारी संघ, पेंशनर शिक्षक संघ, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

#Biharuniversity #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.